Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अभीरा ने किसिंग सीन करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर स्क्रिप्ट और कहानी की मांग हो तब

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम समृद्धि शुक्ला, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम समृद्धि शुक्ला को दर्शक अभीरा के नाम से ज्यादा जानते है. एक्ट्रेस शो में अरमान की पत्नी और मायरा की मां की भूमिका में है. एक इंटरव्यू में अभीरा ने बताया कि वह किंसिग सीन करने में सहज हैं या नहीं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा का किरदार समृद्धि शुक्ला निभाती है. एक्ट्रेस एक वकील का रोल निभा रही और वह अक्षरा की बेटी है. समृद्धि की एंट्री शो में चौथे जेनरेशन की कहानी में हुई है. रोहित पुरोहित यानी अरमान संग उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा कि अरमान, अभीरा की जिंदगी में वापस आना चाहता है, लेकिन वह नहीं चाहती. इस बीच एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह ऑन स्क्रीन किसिंग सीन करने में सहज है या नहीं.
किसिंग सीन करने पर क्या बोली समृद्धि शुक्ला?
समृद्धि शुक्ला ने सावी की सवारी से अपनी शुरुआत की थी, जो कलर्स टीवी पर आता था. ��ब वह राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मुख्य भूमिका निभा रही है. एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह किंसिग सीन करने में सहज हैं. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ”हां, मैं तैयार हूं, अगर स्क्रिप्ट की मांग हो और ये कहानी के लिए जरूरी हो तब.”
समृद्धि शुक्ला हैं एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट
समृद्धि शुक्ला ने एक्टिंग की दुनिया में कद रखने से पहले 11 साल तक बतौर वॉइस ओवर आर्टिस्ट काम किया. उन्होंने कई किरदारों और एनिमेटेड फिल्मों में अपनी आवाज दी है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने लिटिल सिंघम और गोलमाल जूनियर एनिमेटेड सीरीज के लिए आवाज दी है. उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के हिंदी वर्जन में आवाज दी है, जिसमें ब्यूटी एंड द बीस्ट में एम्मा वॉटसन और अ फैमिली अफेयर में जॉय किंग शामिल है. इंस्टाग्राम पर समृद्धि को 651K फॉलोअर्स है और वह 1,446 लोगों को फॉलो करती है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप से पहले गीतांजलि की इस तरह होगी मौत, कावेरी कहेगी- भगवान ने उसके कर्मों की सजा दी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










