Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: शो में 4 महीने का आएगा लीप, रूही ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- मुश्किल लगेगा…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Garvita Sadhwani new Project
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. शो में रोहित और शिवानी की हाल ही में मौत हुई है. इससे कावेरी और गोयनका परिवार पूरी तरह टूट चुका है. अब रूही का किरदार निभाने वाली गर्विता साधवानी ने खुलासा किया कि सीरियल में जल्द ही 4 महीने का लीप आएगा. जिसके बाद कहानी में बदलाव आएगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. शो टीआरपी चार्ट में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. 13वें हफ्ते में रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला वाले शो ने 2.0 की रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. हाल के एपिसोड में, रोहित पोद्दार की दर्दनाक मौत ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया. अब, अरमान (रोहित पुरोहित) और अभीरा (समृद्धि शुक्ला) ने गर्भवती रूही (गरविता साधवानी) की देखभाल करने का जिम्मा उठाया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में, गर्विता साधवानी ने आने वाले ट्विस्ट को लेकर चुप्पी तोड़ी है.
रूही ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा
गर्विता साधवानी ने टेली रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में पुष्टि की है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में लीप आने वाला है. गर्विता उर्फ रूही ने खुलासा किया कि एक या दो एपिसोड के बाद शो चार महीने का लीप लेने वाला है. रूही अभी भी रोहित की मौत से परेशान होगी और उसे आगे बढ़ना मुश्किल लगेगा. उसने खुलासा किया कि अभीरा रूही के लिए बेबीमून की योजना बनाएगी, ताकि उसे मूड फ्रेश करने का मौका मिले. हालांकि, कावेरी उर्फ दादीसा कुछ शर्तें रखेंगी. गर्विता साधवानी ने खुलासा किया कि कावेरी अभीरा को रूही के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश करेगी.
कावेरी अभीरा को समझाने की करेगी कोशिश
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए बीटीएस क्लिप में, फैंस कावेरी को अभीरा से बात करते हुए और उसे चेतावनी देते हुए देख सकते हैं. दादीसा कहती है कि वह इस रिश्ते में तीसरा पहिया बन जाएगी. सरोगेसी की वजह से अभीरा-रूही-अरमान का रिश्ता जटिल है. अभीरा कावेरी की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है. रूही सारी बातें सुन लेती है. उसे बुरा लगता है. वह अभीरा से इस बारे में सवाल करती है, लेकिन अभिरा उसे विश्वास दिलाती है कि वह ऐसा नहीं सोचती और उसे अपनी बहन और पति पर पूरा भरोसा है. रिपोर्ट्स की मानें तो जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, रूही अपने सुर बदलेगी. वह अरमान और अभीरा को अलग करने की साजिश रचेगी और अपना बच्चा देने से भी इनकार करेगी.
यह भी पढ़ें- Rajkummar Rao Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं राजकुमार राव, एक फिल्म के लिए लेते हैं तगड़ी रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










