Year Ender 2022: आलिया भट्ट की राहा हो या फिर प्रियंका चोपड़ा की मालती, सेलेब्स जो साल 2022 में बनी मां

साल 2022 कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के लिए काफी अच्छा रहा. इसमें आलिया भट्ट, बिपाशा बसु, सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है. सभी एक्ट्रेस ने पहली बार मां बनने का एहसास महसूस किया.

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
इस साल अप्रैल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई और दोनों कुछ महीने पहले ही माता-पिता बने है. कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है.

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
शादी के 4 साल बाद, 2022 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कपल ने बेबी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जानस रखा. एक्ट्रेस अक्सर बेटी के साथ फोटोज शेयर करती हैं, जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं.

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक शानदार फोटोशूट के साथ फैंस को बताया कि कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे है. हाल ही में बिपाशा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. जिसका नाम देवी है.

सोनम कपूर-आनंद आहूजा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस साल पहली बार माता-पिता बने. सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया. कपल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए फैंस को बेबी का नाम बताया.

काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू अप्रैल में माता-पिता बने. अभिनेत्री ने एक बच्चे को जन्म दिया है. जिसका नाम नील है. पहले मदर्स डे पर, काजल ने बेबी बॉय का चेहरा फैंस को दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










