Women's Day 2024: विमेंस डे को बनाए यादगार, अभी OTT पर देखें महिलाओं पर बनी ये सुपरहिट फिल्में
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Mar 2024 5:58 PM
Women’s Day 2024: देशभर में हर साल 8 मार्च को विमेंस डे मनाया जाता है. इस दिन हर कोई महिलाओं को अपने तरीके से तोहफा देकर सम्मानित करते हैं. ऐसे में अगर आप भी खुद को कुछ तोहफा देना चाहती है तो आप अपने महिला मित्रों के साथ महिलाओं पर आधारित कुछ फिल्में या ओटीटी […]
Women’s Day 2024: देशभर में हर साल 8 मार्च को विमेंस डे मनाया जाता है. इस दिन हर कोई महिलाओं को अपने तरीके से तोहफा देकर सम्मानित करते हैं. ऐसे में अगर आप भी खुद को कुछ तोहफा देना चाहती है तो आप अपने महिला मित्रों के साथ महिलाओं पर आधारित कुछ फिल्में या ओटीटी सीरीज देख सकती हैं. आज इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कुछ फिल्म और ओटीटी सीरीज के नाम जिसे आप विमेंस डे के दिन देख सकती हैं.

सुखी
सुखी एक ओटीटी फिल्म है, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने सुखी का किरदार निभाया है. इस फिल्म में सुखी अपनी शादी के कई सालों बाद, स्कूल के रीयूनियन में अपने दोस्तों से मिलती हैं. बता दें, कि इस फिल्म में जेंडर इक्वलिटी जैसी समस्याओं को दिखाने की कोशिश की गई हैं.

धक धक
धक धक 2023 में रिलीज हुई ओटीटी फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई हैं. इस फिल्म में चार महिलाएं बाइक से अकेले दिल्ली से लद्दाख के लिए निकलती हैं. अगर आप भी एडवेंचर्स ट्रिप पर अपने दोस्तों के साथ जाना चाहती है तो यह फिल्म आपके लिए देखने लायक हैं. इस फिल्म में संजना सांघी, दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख, और रत्ना पाठक शाह मुख्य भूमिका में हैं.

बबली बाउंसर
अगर आपको कॉमेडी फिल्में पसंद है तो आप बबली बाउंसर देख सकती हैं, जो 2023 में आई थी. इस फिल्म में तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक छोटे शहर से आई लड़की की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिल्ली में एक बाउन्सर बन जाती हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकती हैं.

वन्डर वुमन
वन्डर वुमन 2017 में आई एक इंग्लिश फिल्म है. यह एक सुपरवुमन की कहानी है, जिसे गैल गैडोट ने निभाया हैं. इसमें वे न्याय और समानता के लिए लड़ाई लड़ती हैं. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम पर देख सकती हैं.
Read Also- Women’s Day 2024 Special: महिलाओं और युवतियों के लिए ये हैं बेस्ट गवर्नमेंट जॉब्स, देखें डिटेल्स

लिटल वुमन
लिटल वुमन फिल्म 2019 में आई थी. यह फिल्म लुइसा में मलकोट्ट की ओर से लिखी गई नॉवेल पर आधारित है. यह फिल्म अमेरिकन सिवल वॉर के वक्त की हैं. इसमें बहनों की जिंदगी और इनके रिश्तों को दिखाने की कोशिश की गई. इसे आप अपनी बहनों के साथ वुमन्स डे पर देख सकती हैं.

पिंक
अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्म देखना पसंद करती है तो बॉलीवुड की हिट फिल्म पिंक आपके लिए परफेक्ट है, जो 2017 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म तीन लड़कियों के ईद-गिद घूमती है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं.

क्वीन
अगर आप आत्मनिर्भर रहना पसंद करती हैं तो आप बॉलीवुड की फिल्म क्वीन देख सकती हैं. ये फिल्म 2013 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं. इसमें महिलाओं को आत्मविश्वास और कैसे खुद पर भरोसा रखना चाहिए ये दिखाया गया है.
Also Read- Richest Indian Woman: भारत के टॉप 10 अमीरों में सिर्फ एक महिला? जानें क्या है नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










