कौन हैं तानिया चटर्जी, जिन्होंने खोली युजवेंद्र चहल के मैसेज की पोल? जानें क्रिकेटर ने क्या भेजा था

Updated:
विज्ञापन

तानिया चटर्जी और युजवेंद्र चहल, फोटो- इंस्टाग्राम

तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा था. क्या तानिया ने इस मैसेज का जवाब दिया या नहीं, इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद खुलकर बताया. आइए जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है. एक वायरल वीडियो ने इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है, जिसमें तानिया ने चहल के इंस्टाग्राम मैसेज का जिक्र किया है. तानिया ने पैपराजी के सामने एक वीडियो में अपने फोन पर एक मैसेज दिखाने का दावा किया. तानिया के मुताबिक, चहल ने उनके एक वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उन्हें क्यूट कहा था.

विज्ञापन

चहल के मैसेज का दावा

तानिया चटर्जी ने कैमरे के सामने कहा, “आप क्यूट हो… देखो ये मैसेज चहल ने भेजा है, उन्होंने मुझे क्यूट कहा है.” उन्होंने कहा, “यार क्यूट तो नॉर्मल चीज है, मुझे तो बहुत लोग बोलते हैं क्यूट.” जब तानिया से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस मैसेज का जवाब दिया, तो उन्होंने साफ कहा, “मैंने देखा ही बहुत लेट यार.” यानि उन्होंने इस मैसेज को काफी देर बाद देखा और तुरंत कोई रिएक्शन नहीं दिया. तानिया ने यह भी बताया कि वह खुद इस बात से हैरान थी क्योंकि उनकी चहल से पहले कभी मुलाकात या बातचीत नहीं हुई थी.

कौन हैं तानिया चटर्जी?

कोलकाता की रहने वाली तानिया चटर्जी एक जानी-मानी एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने कई बोल्ड ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम किया है और वेब सीरीज गंदी बात सीजन 4 और क्लास ऑफ 2020 में काम किया है. तानिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 23 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इंस्टा पर एक्ट्रेस फैशन, लाइफस्टाइल और प्रमोशनल कंटेंट शेयर करती रहती हैं.

पहले से चर्चा में रही चहल की पर्सनल लाइफ

युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी भी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रही है. साल 2025 की शुरुआत में उन्होंने अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा से अलग होने का फैसला लिया था. इसके बाद उनका नाम आरजे महविश के साथ भी जोड़ा गया, हालांकि बाद में दोनों के अनफॉलो करने की खबरें आईं.

यह भी पढ़ें- 26वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, चौथे हफ्ते में ‘जवान’ और ‘स्त्री 2’ को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola