Who Is Rajat Dalal: कौन बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल, कैरी मिनाटी संग हुई थी ये कंट्रोवर्सी

Updated:
विज्ञापन
Who Is Rajat Dalal: कौन बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल, कैरी मिनाटी संग हुई थी ये कंट्रोवर्सी

Who Is Rajat Dalal: बिग बॉस 18 के घर में रजत दलाल की एंट्री हो गई है. उन्होंने सलमान खान के सामने अपने कई विवादों पर चर्चा की. जिसमें पॉपुलर यूट्यूबर कैरी मिनाटी शामिल है.

विज्ञापन

Who Is Rajat Dalal: सलमान खान का पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस 18 की शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन में 18 स्टार्स ने एंट्री ली. जिसमें चाहत पांडे, शहजादा धामी, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा, तंजिंदर सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, करणवीर मेहरा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, अरफीन खान और पत्नी सारा अरफीन खान, ईशा सिंह और चुम दरंग का नाम शामिल है. हालांकि जिस कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल है. उनको घर के अंदर देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड है.

कैरी मिनाटी संग क्या है रजत दलाल का विवाद

घर में एंट्री लेने के बाद उन्होंने पॉपुलर यूट्यूबर कैरी मिनाटी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, उनके इतने सारे फॉलोवर्स है, कुछ अच्छी वीडियो नहीं बनाने के अलावा मेरे ऊपर उन्होंने कमेंट किया. फिर हमारा विवाद शुरू हुआ. इसपर सलमान खान ने कहा कि आप हर किसी पर ध्यान मत दो, लोगों का काम है कहना. आप अच्छा करों और तरक्की करों.

कौन हैं रजत दलाल?

रजत दलाल एक फिटनेस ट्रेनर और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर हैं. विवादों से उनका गहरा नाता है. उनके 1.1 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और 231k यूट्यूब सब्सक्राइबर हैं. बायो में उन्हें एक फिटनेस ट्रेनर और डिजिटल क्रिएटर बताया गया है. फरीदाबाद के रहने वाले रजत काफी पॉपुलर हैं.

रजत दलाल पर लगा है कौन सा आरोप

पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो इस साल सितंबर में, रजत पर कथित तौर पर एक बाइकर को टक्कर मारने और गाड़ी भगाने के बाद लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. उन्होंने जुलाई में एजाज खान के साथ झगड़ा किया और एक वीडियो को लेकर एल्विश यादव का सपोर्ट किया.

Also Read- Bigg Boss 18 में सलमान खान की कमाई टाइगर फ्रेंचाइज की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी ज्यादा

Also Read- Bigg Boss 18: जेल से बिग बॉस तक, चाहत पांडे का विवादों भरा सफर

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

घर में एंट्री लेने के बाद उन्होंने पॉपुलर यूट्यूबर कैरी मिनाटी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, उनके इतने सारे फॉलोवर्स है, कुछ अच्छी वीडियो नहीं बनाने के अलावा मेरे ऊपर उन्होंने कमेंट किया. फिर हमारा विवाद शुरू हुआ. इसपर सलमान खान ने कहा कि आप हर किसी पर ध्यान मत दो, लोगों का काम है कहना. आप अच्छा करों और तरक्की करों.