Naomika Saran: कौन हैं नाओमिका सरन? जिसके साथ अक्षय कुमार के बेट आरव की तसवीर हो रही वायरल, यहां जानिए

Updated:
विज्ञापन
Naomika Saran: कौन हैं नाओमिका सरन? जिसके साथ अक्षय कुमार के बेट आरव की तसवीर हो रही वायरल, यहां जानिए

नाओमिका सरन ने अपने इंस्टाग्राम पर आरव भाटिया के साथ फोटो पोस्ट की है. तसवीर में औरव और नाओमिका सेल्फी ले रहे है. आरव ने स्टाइलिश शर्ट पहना है और वो डीप नेक टॉप में दिख रही है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी को लेकर चर्चा में है. इस बीच अक्षय और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव की तसवीर एक लड़की के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रही है. तसवीर में आरव एक लड़की के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते दिखे. ऐसे में फैंस जानना चाहते है कि वो लड़की कौन है, जो आरव के साथ दिख रही है. आरव के साथ जो लड़की है उसका नाम नाओमिका सरन है.

नाओमिका सरन औऱ आरव की तसवीरें

नाओमिका सरन ने अपने इंस्टाग्राम पर आरव भाटिया के साथ फोटो पोस्ट की है. तसवीर में औरव और नाओमिका सेल्फी ले रहे है. आरव ने स्टाइलिश शर्ट पहना है और वो डीप नेक टॉप में दिख रही है. नाओमिका और कोई नहीं बल्कि आरव की कजिन है, जो लंदन में रहती है. आरव भी इन दिनों लंदन में है. दोनों कजिन के बीच कहरी बॉन्डिंग है.

जानें कौन है नाओमिका सरन?

नाओमिका सरन एक्ट्रेस रिंकी खन्ना की बेटी है. रिंकी खन्ना, ट्विंकल खन्ना की छोटी बेटी है, जो कई फिल्मों में नजर आ चुकी है. जिसमें ‘जिस देश में गंगा रहता है’, ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘ये है जलवा’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘चमेली’ जैसी मूवीज है. हालांकि फिल्मों में उनका करियर कोई खास नहीं रहा. रिंकी ने समीर सरन से शादी की है और उनका पूरा परिवार लंदन में है.

नाओमिका की ग्लमैरस तसवीरें

नाओमिका सरन की उम्र 18 साल है और वो आरव से दो साल छोटी है. नाओमिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद ग्लैमरस तसवीरें मौजूद है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. वो अलग-अलग आउटफिट में कैमरे को देखकर पोज देती दिख रही है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 17.1 लोग फॉलो करते है.

https://www.instagram.com/p/B-7M324nxa7/
अक्षय कुमार की फिल्में

अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो पिछला साल बॉक्स ऑफिस पर उनकी मूवीज ने खास कमाल नहीं दिखाया. साल 2023 में सबसे पहले इमरान हाशमी के साथ उनकी फिल्म सेल्फी रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वो मराठी फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज, ओएमजी 2, सेल्फी, कैप्सूल गिल में नजर आएंगे.

Also Read: अक्षय कुमार के बेटे आरव दिखे मिस्ट्री गर्ल के साथ, फोटो तेजी से इंटरनेट पर वायरल, यूजर्स बोले-कौन है ये लड़की?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola