अक्षय कुमार और साजिद खान एक-दूसरे को क्यों कहते हैं ‘सुंडी’?

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' शो, फोटो- इंस्टाग्राम
शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' के आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है. इसमें अक्षय कुमार और साजिद खान के बीच नोंकझोंक देखने को मिलेगी. शो के इस एपिसोड में साजिद ने खिलाड़ी कुमार को लेकर मजेदार खुलासा किया है.
Wheel Of Fortune India: शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है. इसमें रितेश देशमुख, तुषार कपूर और साजिद खान बतौर गेस्ट नजर आएंगे. प्रोमो में अक्षय और साजिद एक-दूसरे को प्यार से ‘सुंडी’ कहकर बुलाते हैं. गेम के दौरान रितेश ने अक्षय और साजिद से इसके पीछे की वजह पूछी. साथ ही इस शब्द का मतलब भी जानना चाहा. इस पर अक्षय ने बताया कि ‘सुंडी’ का मतलब होता है ‘अर्थवॉर्म यानी कीड़ा’. उन्होंने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे को दोस्ती और मजाक में इस नाम से बुलाते हैं.
क्या है प्रोमो में खास?
रितेश देशमुख का देसी अंदाज, तुषार कपूर का कूल स्टाइल और साजिद खान के मजेदार कमेंट्स प्रोमो को एंटरटेनिंग बना रहे हैं. प्रोमो के शुरुआत में अक्षय ने ‘लालची दोस्तों’ के तौर पर तीनों को दर्शकों से मिलवाया. रितेश ने चंकी पांडे के साथ शूट के दौरान के एक स्टोरी को शेयर किया. इसमें रितेश ने बताया कि किस तरह चंकी एक फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद भी अपने कैरेक्टर में डूबे हुए थे. रितेश ने बताया कि किस तरह चंकी ने खुद को एक फिल्म का बतौर लीड हीरो बताया था, जबकि वह सपोर्टिंग किरदार में दिखे थे.
जानें गेम के नियम
हर कंटेस्टेंट अपनी बारी में व्हील को घुमाता है. व्हील पर अलग अलग अमाउंट, बोनस और लूज अ टर्न भी होता है. व्हील रुकने के बाद खिलाड़ी एक अक्षर चुनता है और अगर वह अक्षर व्हील पर मौजूद होता है तो हर सही अक्षर के लिए व्हील पर आया अमाउंट प्लेयर को मिलता है. गलत अक्षर बताने पर उसकी टर्न चली जाती है. आखिर में जीतने वाले खिलाड़ी को बोनस राउंड खेलने का मौका मिलता है. इसमें बड़ा अमाउंट या कैश प्राइज जीतने का मौका मिलता है. सभी राउंडस के बाद जिसके पास ज्यादा अमाउंट होता है वह विनर बनता है.
कब और कहां देखें ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’?
अक्षय कुमार की ओर से होस्ट किए जा रहे इस रियलिटी गेम शो को आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं. शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर आता है.
यह भी पढ़ें- सनी देओल की बॉर्डर 2 का जलवा कायम, 13वें दिन भी मजबूत पकड़, 300 करोड़ से बस एक कदम दूर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




