Mirzapur 3 के लिए ये एक्टर कर रहा कड़ी मेहनत,तसवीर आई सामने,जानें कालीन भैया-गुड्डू पंडित के सीरीज के बारे में

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jul 2023 6:35 PM

विज्ञापन

Mirzapur 3: कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बीना त्रिपाठी स्टारर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है. सीरीज को लेकर कई तरह के अपडेट आ रहे है. अब इस एक्टर ने तसवीर शेयर की है.

विज्ञापन

Mirzapur 3: वेब सीरीज मिर्जापुर 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बीना त्रिपाठी को स्क्रीन पर वापस देखने के लिए दर्शक काफी बेताब है. मिर्जापुर का दोनों सीजन सुपरहिट रहा था. ये एक ऐसा शो है जिसे अद्भुत कहानी, रोमांचक एक्शन और शानदार प्रदर्शन के लिए बेहद पसंद किया गया था. अब सीजन 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. दहाड़ फेम विजय वर्मा ने इसे लेकर जानकारी दी है.

विजय वर्मा Mirzapur 3 के लिए कर रहे तैयारी

दहाड़ और लस्ट स्टोरीज 2 फेम एक्टर विजय वर्मा ने इंस्टा स्टोरी में अपनी तसवीर शेयर की है. विजय डबिंग स्टूडियो में मॉनिटर के सामने खड़े दिख रहे है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘डबिंग किए है, तैयार रहिए. एमएस 3. ये तसवीर देख फैंस का एक्साइमेंट लेवल बढ़ जाएगा. बता दें कि मिर्जापुर 2 में एक्टर दमदार रोल में दिखे थे. इस बार वो किस अंदाज में नजर आएंगे, ये जानने के लिए इंतजार करना होगा.

undefined

जानें कब होगी रिलीज

मिर्जापुर सीजन 3 की डबिंग प्रक्रिया चल रही है. इससे पहले इसके एक्टर्स ने डबिंग स्टूडियो से डंबिग करते हुए तसवीरें शेयर की थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजॉन प्राइम वीडिया का ये सीरीज शो अगस्त और सितंबर के बीच कभी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ सकता है. हालांकि मिर्ज़ापुर के निर्माताओं या प्राइम वीडियो द्वारा इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा.

Also Read: Salaar Cast Fees: प्रभास के सामने चुटकी भर है श्रुति हासन की फीस, रकम जानकर आंखें फटी रह जाएंगी, जानें यहां

मिर्ज़ापुर 3 में कौन-कौन है?

मिर्ज़ापुर 3 में पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता शेखर गौड़, अली फजल, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा, राजेश तैलंग शामिल हैं. बता दें कि कुछ समय पहले माधुरी यादव का किरदार निभाने वाली ईशा तलवार ने इसे लेकर अपडेट दिया था. ईशा ने कहा था, माधुरी यादव, जैसा कि हमने पहले ही सीज़न 2 में देखा था, कालीन भैया से अंत में सत्ता लगभग छीन ली थी, जिसकी भूमिका पंकज त्रिपाठी ने निभाई थी. जब आप शो में इतना महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं, तो आप एक दमदर ड्रामा देखने के लिए तैयार रहे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola