Upcoming OTT Release: नवंबर की ठंड में लगेगा इन धांसू फिल्मों-सीरीज का तड़का, 5वीं ने बनाई 100 करोड़ के क्लब में जगह

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Nov 2024 3:46 PM

विज्ञापन

Upcoming OTT Release

Upcoming OTT Release: नवंबर के आखिरी हफ्ते में एंटरटेनमेंट का डबल डोज होने वाला है. इस हफ्ते एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 6 फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी. इस लिस्ट में 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाने वाली फिल्म भी शामिल है.

विज्ञापन

Upcoming OTT Release: नवंबर का आखिरी हफ्ता आने वाला है. ऐसे में आपके मनोरंजन को बढ़ाने के लिए एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 6 फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए आ रही हैं. इस लिस्ट में 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाने वाली फिल्म भी शामिल है. ऐसे में अगर आप भी इन फिल्मों और सीरीज को देखने के लिए बेकरार हैं तो आइए बताते हैं इनके नाम.

डाइवोर्स के लिए कुछ भी करेगा

लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘डाइवोर्स के लिए कुछ भी करेगा’ वेब सीरीज का है. इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज में अबीगैल पांडे और ऋषभ चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज 29 नवंबर, 2024 को जी5 पर स्ट्रीम होगी.

धूता

नागा चैतन्य स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘धूता’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इसे आप 1 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

पैराशूट

पैराशूट, एक तमिल वेब सीरीज है. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 नवंबर से देख सकते हैं. इस सीरीज में कृष्णा, किशोर कानी और काली वेंकट मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ब्लडी बेगर

प्राइम वीडियो पर 29 नवंबर को तमिल फिल्म ‘बल्डी बेगर’ रिलीज होगी. इस फिल्म में कविन, अनारकली नजर, मेरिल फिलिप, सलीमा और सुनील सुखदा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

लकी भास्कर

दुलकर सलमान स्टारर तेलुगु फिल्म ‘लकी भास्कर’ को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसके बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार भी किया था. अब यह फिल्म अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. इस फिल्म को आप 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में देख सकते हैं.

सिकंदर का मुकद्दर

नेटफ्लिक्स पर 29 नवंबर को तमन्ना भाटिया, जिमी शेरगिल, अविनाश तिवारी और दिव्या दत्ता की वेब सीरीज ‘सिकंदर का मुकद्दर’ रिलीज होगी.

Also Read: NC24: खूनी गुफा में नागा चैतन्य की नई फिल्म, माइथोलॉजी और थ्रिल का धमाका,जानें फिल्म से जुड़ी डिटेल्स

Also Read: RC 16: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म की शूटिंग शुरू, इस दिग्गज स्टार की हुई फिल्म में एंट्री

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola