Sanvikaa Net Worth: 'पंचायत 4' की सीधी-सधी रिंकी रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस! एक्ट्रेस की कमाई कर देगी हैरान
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Apr 2025 10:41 AM
Sanvikaa Net Worth
Sanvikaa Net Worth: प्राइम वीडियो के पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' के सीजन 4 की अनोउंसमेंट हो चुकी है. यह सीरीज 2 जुलाई को एक बार फुलेरा वासियों के साथ दर्शकों को मनोरंजन करने आ रही है. ऐसे में सीरीज की पसंदीदा किरदार रिंकी की सादगी पर मरने वाले फैंस को एक्ट्रेस की नेट वर्थ बताते हैं.
Sanvikaa Net Worth: पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन की अनोउंसमेंट हो गई है. ऐसे में एक बार फिर गांव की पृष्टभूमि में हंसी के ठहाके पुरे फुलेरा वासियों के साथ लगाने को तैयार हो जाएं क्योंकि यह सीरीज इसी साल 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. सीरीज की कहानी प्रधान जी के गोली लगने के पीछे के खुलासे और रिंकी-सचिव जी की प्रेम कहानी को आगे बढ़ाएगी.
दर्शकों ने पहले तीन सीजन पर खूब प्यार लुटाया और अब पंचायत सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेब सीरीज में सीधी-सधी गांव की रिंकी यानी सांविका असल जिंदगी में कितनी ज्यादा ग्लैमरस हैं और साथ ही एक्ट्रेस सीरीज के अलावा भी कई जगह से कमाई करती हैं. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.
इंजीनियरिंग स्टूडेंट से पंचायत की रिंकी तक
पंचायत सीरीज में अपनी सादगी से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली सांविका का असली नाम पूजा सिंह है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट किया है. शुरुआत से ही एक्टिंग में रुझान होने की वजह से एक्ट्रेस ने अपनी जॉब छोड़ दी और फिर अपने घर वालों से झूठ बोलकर मुंबई आ गई थीं. यहां आकर पहले उन्होंने कई टीवी-ऐड में काम किया. इसके साथ-साथ एक्ट्रेस ने ‘हजामत’ और ‘लखन लीला भार्गव’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया. हालांकि, उन्हें असल पहचान TVF की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ से मिली, जिसमें वह प्रधान जी की बेटी ‘रिंकी’ के किरदार में नजर आईं.
सांविका की नेट वर्थ
पंचायत की रिंकी यानी सांविका के नेट वर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में कुल 5 लाख रुपये संपत्ति की मालकिन थीं. लेकिन अब 2025 में एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर 40-60 लाख रुपये संपत्ति कमा ली है. वेब सीरीज के अलावा सांविका कई ब्रांड्स के प्रमोशन से भी कमाई करती हैं.
यह भी पढ़े: CID: अब नहीं सुनाई देगा ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’, शो से बाहर हुए एसीपी प्रद्युम्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










