Mechanic Rocky OTT Release: विश्वाक सिंह की एक्शन-कॉमेडी 'मैकेनिक रॉकी' ने दिया ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां हुई स्ट्रीम
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Dec 2024 4:02 PM
Mechanic Rocky OTT Release
Mechanic Rocky OTT Release: विश्वाक सेन की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'मैकेनिक रॉकी' अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. फिल्म का निर्देशन रवि तेजा मुल्लापुडी ने किया है. वहीं, फिल्म में विश्वक सेन, मीनाक्षी चौधरी और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Mechanic Rocky OTT Release: विश्वाक सेन की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘मैकेनिक रॉकी’ 22 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म के निर्देशन की कमान रवि तेजा मुल्लापुडी ने संभाली. तो वहीं, फिल्म में विश्वक सेन, मीनाक्षी चौधरी और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. अब यह फिल्म अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हो गई है. ऐसे में अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो आइए बताते हैं विश्वाक की इस फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं.
कब और कहां रिलीज होगी मैकेनिक रॉकी?
विश्वाक सेन की ‘मैकेनिक रॉकी’ को दर्शकों ने बड़े पर्दे पर मिला-जुला रिस्पांस दिया था, जिसके बाद अब यह फिल्म आज 13 दिसंबर, 2024 को अपना डिजिटल डेब्यू कर चुकी है. इस मजेदार फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.
मैकेनिक रॉकी का प्लॉट
मैकेनिक रॉकी के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी मैकेनिक रॉकी रॉकी पर केंद्रित है, जो अपने पिता रामकृष्ण की एक गैरेज और ड्राइविंग स्कूल चलाने का काम करता है. अपने कॉलेज के दिनों में रॉकी को प्रिया से प्यार हो जाता है, जो उसके दोस्त शेखर की बहन है. किसी वजह से कुछ वक्त के लिए उनमें दुरी आ जाती है और फिर वह दोनों सालों बाद मिलते हैं.
विश्वाक सेन ने फिल्म के बारे में क्या कहा?
विश्वाक सेन ने मैकेनिक रॉकी के बारे में बात करते हुए कहा- फिल्म का दूसरा भाग पूरी तरह से मनोरंजक है. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दर्शक न तो अपने मोबाइल पर ध्यान देंगे और न ही विचलित होंगे. इसमें शैली का बदलाव है और इसके बाद के दृश्य रोमांचकारी हैं.
Also Read: Pushpa 2 OTT Release: थियेटर के बाद इस ओटीटी पर भौकाल मचाएगा पुष्पा 2, अभी जान लें कहां होगी रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










