Horror Movies: शैतान से भी डरावनी हैं ये फिल्में, क्लाइमेक्स देख कांप जाएगी रूह
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Mar 2024 8:00 PM
Horror Movies: शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फैंस को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका लीड रोल में नजर आ रहे है. आइए आपको ऐसी ही कुछ और हॉरर फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी.
Horror Movies: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भी ढेर सारा प्यार मिला था. इसने अबतक 60 करोड़ की कमाई कर ली है.

अगर आपने थियेटर्स में शैतान जाकर देख ली है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और भी बेहतरीन डरावनी मूवीज को एंजॉय करना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपको जरूर देखनी चाहिए.

भूतकालम (Bhoothakaalam)
भूतकालम फिल्म साल 2022 में रिलीज की गई थी. इसे मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था. यह एक हॉरर फिल्म है और इसे राहुल सदाशिवन ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में शेन निगम और रेवती लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इस फिल्म को हॉटस्टार पर देख सकते है.

कन्ज्यूरिंग कन्नप्पन (Conjuring Kannappan)
कॉन्ज्यूरिंग कन्नप्पन साल 2023 में रिलीज की गई थी. यह एक कॉमेडी हॉरर है.इसे तमिल भाषा में रिलीज किया गया था. इसे सेल्विन राज जेवियर ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में सतीश और रेजिना कैसेंड्रा, नासर, आनंदराज, सरन्या पोनवन्नन, वीटीवी गणेश और रेडिन किंग्सले साथ में नजर आ रहे है. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.
Also Read- Horror Web Series: रोंगटे खड़े कर देंगी ये 8 हॉरर वेब सीरीज, OTT पर अभी करें एंजॉय

चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2)
चंद्रमुखी 2 तमिल भाषा की फिल्म है. इसे जो पी. वासु ने लिखा और निर्देशित किया है. यह मूवी 2005 में आई चंद्रमुखी का अगला पार्ट है और इसमें राघव लॉरेंस और कंगना रनौत लीड रोल में है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

बुलबुल (Bulbbul)
बुलबुल 2020 में रिलीज हुई एक सुपरनैचुरल- हॉरर फिल्म है. इसे अन्विता दत्त ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, पाउली दाम, राहुल बोस और परमब्रत चटर्जी लीड रोल में हैं.

फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो यह 1880 के समय पर बनी है और इसकी कहानी बुलबुल नाम की लड़की के आगे पीछे घूमती है. इसे फैंस ने काफी पसंद किया था. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

पिसासु (Pisaasu)
पिसासु साल 2014 में रिलीज हुई थी. इस हॉरर ड्रामा फिल्म को तमिल भाषा में रिलीज किया गया था. इसे मैसस्किन ने लिखा और निर्देशित किया है. इसमें नागा, राजकुमार पिचुमानी, अश्वत्त के साथ राधारवी, कल्याणी नटराजन, प्रयाग मार्टिन और हरीश उथमन साथ में नजर आ रहे हैं. आप इस फिल्म को हॉटस्टार पर देख सकते है.
Also Read- Horror Films: रोंगटे खड़ी कर देंगी 2024 में आने वाली ये हॉरर फिल्में, जानिए कब-कहां देख सकते हैं आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










