Friday OTT Release: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा डर का आतंक, आ रही हैं ये हॉरर-थ्रिलर सीरीज

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Friday OTT Release: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ने वाला है. क्योंकि इस दिन एक नहीं, दो नहीं 4 वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. इसमें नीना गुप्ता की हॉरर-थ्रिलर सीरीज भी शामिल है.

विज्ञापन

Friday OTT Release: अक्टूबर का महीना जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे एंटरटेनमेंट के पिटारे से शानदार फिल्में-वेब सीरीज का बॉम्ब फोड़ रहा है. ऐसे में एक बार फिर इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट के रोलर कोस्टर में बैठने को तैयार हो जाए. क्योंकि इस फ्राइडे एक से बढ़कर एक हॉरर थ्रिलर सीरीज रिलीज होंगी, जो आपको डराएंगी भी और फुल एंटरटेन भी करेगी. तो आइए बताते हैं इनके नाम.

स्नैक्स एंड लैंडर्स

कार्तिक सुब्बाराज की स्नैक्स एंड लैंडर्स एक तमिल थ्रिलर सीरीज है. जिसमें नवीन चंद्र, मुथु कुमार, नंदा, श्रींदा, मनोज भारतीराजा लीड रोल में हैं. इस सीरीज को आप 18 अक्टूबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

सोल स्टोरीज

सोल स्टोरीज अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. यह एक महिला केंद्रित शो है. सीरीज का निर्देशन सानिल कलाथिल ने किया है. यह मलयालम वेब शो 18 अक्टूबर को मनोरमा मैक्स पर स्ट्रीम होगी. शो के लीड में मारीकर, रेन्जी पणिक्कर, आरजे कार्तिक, वफ़ा खतीजा, आशा मदाथिल और गोपिका मंजूषा हैं.

1000 बेबीस

नीना गुप्ता की नई हॉरर थ्रिलर मलयालम वेब सीरीज ‘1000 बेबीज’ का निर्देशन नजीम कोया ने किया है. सीरी में नीना गुप्ता के साथ संजू शिवराम, अश्विन कुमार और आदिल इब्राहिम लीड रोल में हैं. यह सीरीज 18 अक्टूबर को हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स

फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. शो के रिद्धिमा कपूर, शालिनी पासी, कल्याणी साहा, महीप कपूर, नीलम कोठारी सोनी, सीमा सजदेह और भावना पांडे नजर आएंगी.

Also Read: Panchayat 4: इस दिन से शुरू होगी पंचायत 4 की शूटिंग, सचिव जी के साथ इन लोकप्रिय किरदारों की होगी वापसी

Also Read: OTT Adda: 9 से 5 की जॉब से हो गए हैं बोर, तो ओटीटी पर देख डालें साउथ की ये धांसू फिल्में, स्ट्रेस फ्री होना तय

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola