Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के शो में ये 3 कंटेस्टेंट चलाएंगे अपना जलवा, जानें सेलेब्स के नाम!

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Feb 2024 2:26 PM

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Contestant List: बिग बॉस 17, 28 जनवरी को खत्म हो गया है और अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को लेकर चर्चा होने लगी है. कुछ नाम सामने आने लगे है, जिससे मेकर्स ने संपर्क किया है. चलिए आपको बतात है वो नाम कौन से है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है. रियलिटी शो 2021 में शुरू हुआ और दूसरा सीजन साल 2023 में आया. अब साल 2024 में तीसरा सीजन आएगा.

undefined

हाल ही में खबरें आई थी कि बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए विक्की जैन को मेकर्स ने संपर्क किया था. कहा जा रहा था कि इसमें विक्की अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के बिना ही जाएंगे.

undefined

विक्की जैन ने भले ही बिग बॉस 17 की ट्रॉफी नहीं जीती हो, लेकिन शो की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली. अंकिता और विक्की की जोड़ी ने दर्शकों को ध्यान अपनी ओर खींचा था.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरभि ज्योति भी बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग ले सकती है. इन दिनों सुरभि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है और वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगी.

undefined

सुरभि ज्योति इस मार्च में अपने बॉयफ्रेंड सुमित सुरी के साथ शादी कर सकती है. कथित तौर पर, यह मार्च के पहले सप्ताह में एक उत्तर भारतीय शादी होगी. बता दें कि उन्हें सीरियल ‘कुबूल है’ से लोकप्रियता मिली है.

undefined

शीजान खान को लेकर चर्चा हो रही है कि वो बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग लेंगे. शीजान पिछली बार खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आए थे. हालांकि वो शो को जीत नहीं पाए थे.

undefined

शीजान टेलीविजन उद्योग के एक जाने-माने अभिनेता हैं और उन्हें अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में अली बाबा जैसे शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. इसके अलावा तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान फंसे थे.

undefined

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव बने थे. एल्विश ने अभिषेक मल्हान को हराकर ट्राफी अपने नाम की. बता दें कि एल्विश एक पॉपुलर यूट्यूब है सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

undefined

दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर थी. उन्हें ट्रीफी के साथ-साथ 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी.

Also Read: Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार बने BB17 के फर्स्ट रनर-अप, जानें उनकी नेटवर्थ, ईशा को भी कर चुके हैं डेट!
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola