Viral News: आखिरी फिल्म थलपति 69 में विजय करेंगे इस एक्ट्रेस संग काम, 20 साल बाद दिखेंगी दोनों की जोड़ी

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Sep 2024 7:59 AM

विज्ञापन

Thalapathy Vijay Bomb Hoax Threat

Thalapathy 69: तलपति विजय की आखिरी फिल्म थलपति 69 की अनाउंसमेंट हो गई है और दर्शक इसके लिए काफी उत्साहित है. फिल्म की डिटेल्स धीरे-धीरे सामने आ रही है. अब इसमें कौन सी एक्ट्रेस होंगी, इसकी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

Thalapathy 69: साउथ सुपरस्टार तलपति विजय अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर सुर्खियों में हैं. विजय की द GOAT ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिल रहा है. अब उनकी आखिरी फिल्म थलपति 69 को लेकर अपडेट आ गया है. फिल्म का पोस्टर मेकर्स ने जारी कर दिया और इसके रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है. फैंस दिल थाम कर इसका इंतजार कर रहे हैं. मूवी में कौन सी एक्ट्रेस होगी, इसे लेकर नयी जानकारी सामने आयी है.

थलपति 69 में कौन होगी एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलपति 69 में एक्ट्रेस सिमरन नजर आएंगी. हालांकि इन रिपोर्ट्स पर मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है और ना ही पुष्टि हुई है. विजय और एक्ट्रेस ने भी इसपर अभी तक कुछ कहा नहीं है. अगर ये रिपोर्ट सही निकली, तो दर्शकों को उनकी जोड़ी एक बार और स्क्रीन पर 20 साल बाद देखने को मिलेगी. दोनों आखिरी बार साथ में साल 2004 में फिल्म उधय में नजर आए थे. विजय और सिमरन ने अब तक तीन मूवीज में साथ में काम किया हैं.

कब शुरू होगी थलपति 69 की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, थलपति 69 की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू हो सकती है. अभी फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है. पोस्टर में बताया गया कि मूवी अगले साल 2025 में तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की जाएगी. वहीं, टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी आखिरी फिल्म थलपति 69 के लिए के लिए विजय ने 275 करोड़ रुपये की मोटी फीस वसूली है. हालांकि ऑफिशियल पुष्टि अभी होनी बाकी है. बता दें कि एक्टर फिल्म के बाद अपनी राजनीतिक पार्टी, तमिझागा वेत्री कषगम पर पूरा ध्यान देंगे.

Also Read- The GOAT के लिए स्नेहा नहीं बल्कि शाहरुख खान की ये हीरोइन थी पहली पसंद, विजय संग नहीं बनी जोड़ी

Also Read- Thalapathy 69 होगी विजय की आखिरी फिल्म, फैंस बोले- The GOAT के बाद सुपरस्टार को लास्ट बार…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola