ePaper

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: आखिर कितना हुआ राजकुमार-तृप्ति की फिल्म 6 दिन का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर रेस अभी भी है जारी 

Updated at : 17 Oct 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: आखिर कितना हुआ राजकुमार-तृप्ति की फिल्म 6 दिन का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर रेस अभी भी है जारी 


विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का कलेक्शन छठे दिन गिरकर 1.87 करोड़ हो गया है, कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 25.59 करोड़ का कलेक्शन किया है, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म को अब सुधार की जरूरत है.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस ट्रेंड 

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है. हालाकि इसने अपनी कंपीटीटर फिल्म जिगरा से बेहतर शुरुआत की थी, लेकिन फिल्म को अपने कलेक्शन में स्थिरता लाने की सख्त जरूरत है. छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे फिल्म के लिए स्थिति और मुश्किल हो गई. आइए जानते हैं फिल्म के 6 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो बॉक्स ऑफिस डे 6

इस कॉमेडी फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 1.87 करोड़ की कमाई की, जो कि पांचवे दिन के 2.15 करोड़ के मुकाबले और भी कम है. इसके साथ ही फिल्म की कुल भारत नेट कलेक्शन 25.59 करोड़ हो चुकी है. 2 करोड़ से नीचे कलेक्शन गिरना राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर के लिए चिंता की बात है. फिल्म को 30 करोड़ के आंकड़े तक जाने के लिए अब तेजी से कलेक्शन में सुधार लाना होगा.

Vicky Vidya Ka Wo Wala Video
Vicky vidya ka woh wala video

बॉक्स ऑफिस ऑफिस का ब्रेकडाउन 

 राजकुमार और तृप्ति की फिल्म ने पहले दिन 5.71 करोड़ की कमाई की वही दूसरे दिन ये नंबर 7.06 करोड़ रहा, 
तीसरे दिन 6.40 करोड़ वही सोमवार से कलेक्शन में कमी आना शुरू हो गई  फिल्म ने चौथे दिन 2.40 करोड़, पांचवे दिन 2.15 करोड़ और छठे  दिन 1.87 करोड़ फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.59 करोड़ हो गया है वही अगर बजट की बात करे तो फिल्म का बजट 15-20 करोड़ के बीच का है.

मिक्स्ड रिव्यूज ने बिगड़ा खेल 

फिल्म को मिली-जुली रिव्यूज मिली हैं, जिससे इसका प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है. निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ भी फिल्म के लिए फायदे का सौदा साबित नहीं हो रहा है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म अगले कुछ दिनों में अपने कलेक्शन में सुधार कर पाती है या नहीं. 

फिल्म का प्लॉट और स्टॉरकास्ट 

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ मल्लिका शेरावत, विजय राज और अर्चना पूरन सिंह भी अहम किरदारों में हैं. फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है और इसकी कहानी एक नए शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पहली रात का वीडियो रिकॉर्डिंग खो देते हैं. इस मजेदार कॉमेडी फिल्म की कहानी में हल्का सा ट्विस्ट है जो दर्शकों को मनोरंजन देता है.

Also read:Vicky Vidya Ka Wo Wala Video Box Office: 4 दिन में बजट पूरा, अब बढ़ रही है प्रॉफिट की और, जानिए क्या है कमाई का हाल 

Also read:Vicky Aur Vidya Ka Woh Wala Video: ढाई घंटे हो जाए टेंशन फ्री, अगर राजकुमार-तृप्ति की फिल्म देखने का सोच रहे हैं तो जाने क्यों है ये मस्ट वॉच 

Also read:Box Office: ‘जिगरा’ को पीछे छोड़ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने छापे जमकर नोट, जानें 2 दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
Sahil Sharma

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola