Vicky Kaushal ने क्यों साइन की थी डंकी, पिता शाम कौशल संग है खास कनेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Mar 2024 5:37 PM
Vicky Kaushal: राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिला. फिल्म में एसआरके के साथ विक्की कौशल ने स्क्रीन शेयर किया. अब विक्की कौशल ने खुलासा किया कि उन्हें ये रोल कैसे मिला.
Vicky Kaushal ने डंकी में अपनी कैमियो परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा. राजकुमार हिरानी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थे.

द वीक मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में, विक्की ने शेयर किया कि कैसे वह संजू के बाद फिर से निर्देशक के साथ काम करने गए क्योंकि वह वास्तव में उनकी तारीफ करते हैं. इंटरव्यू में विक्की ने बताया कि कैसे उन्होंने राजकुमार हिरानी के बारे में सुनने के बाद उन्हें इस किरदार के लिए बुलाया था.

उन्होंने कहा, “मैंने राजू सर से कहा कि अगर वह चाहते थे कि मैं वहां से बिना किसी का ध्यान खींचे गुजर जाऊं, तो भी मैं खुशी-खुशी ऐसा करूंगा… मेरे पिता (एक्शन डायरेक्टर) शाम कौशल डंकी पर काम कर रहे थे और क्योंकि सुखी के किरदार में वह फायर सीक्वेंस था, मेरे पिता ने राजकुमार हिरानी से पूछा कि यह किरदार कौन निभा रहा है. वह जानना चाहते थे कि ‘मुझे किसको जलाना है?’

राजुकमार हिरानी ने कहा कि उन्हें विक्की जैसा कोई चाहिए था, लेकिन उन्होंने मुझे फिल्म ऑफर नहीं की, क्योंकि उन्हें लगा कि यह एक छोटी भूमिका है. जब मेरे पिताजी घर आए, तो मैंने उनसे पूछा कि मीटिंग कैसी रही. उन्होंने डायरेक्टर के साथ बातचीत का जिक्र किया.

विक्की ने कहा, जिसके बाद मैंने कहा, ‘वास्तव में?’ अगले ही दिन मैंने राजू सर को फोन किया और उनसे कहा कि अगर इसमें मेरे जैसा कोई होना ही है, तो मैं क्यों नहीं? मैं उसी दिन उनके ऑफिस पहुंचा और स्क्रिप्ट सुने बिना ही हां कह दिया. पहली बार मैंने स्क्रीनिंग के दौरान पूरी फिल्म देखी. मैं केवल अपना हिस्सा जानता था.
Also Read- Dunki से लेकर 3 Idiots तक, Rajkumar Hirani ने लीक से हटकर समाज को जागरूक कर दिया बेजोर एंटरटेनमेंट

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें फिल्म में पंजाब का सीन कितना पसंद आया. उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय के बाद पंजाब को इस तरह देखकर खुश था. मैंने राजू सर से कहा कि, ऐसे समय में जब सब कुछ कठिन और वास्तविक है, जहां हम राज्यों की समस्याओं और संघर्षों को देखते हैं, उन्होंने वास्तव में पंजाब को इतना रंगीन दिखाया.

डंकी दोस्ती, अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करना, घर और प्यार के प्रति पुरानी यादों की एक खूबसूरत गाथा है. इसने इस साल वेलेंटाइन डे पर नेटफ्लिक्स पर अपना ओटीटी डेब्यू किया.

जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, यह फिल्म 21 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










