Rahul Navlani: कौन है राहुल? जिसके बारे में वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट में लिखा- मुझे 2.5 साल से टॉर्चर..

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Oct 2022 1:11 PM

विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी हुई है. वैशाली के डायरी से कई राज बाहर आए है. एक्ट्रेस ने राहुल नाम के शख्स का जिक्र किया था अपनी डायरी में. चलिए आपको बताते है कि कौन है ये राहुल.

विज्ञापन
undefined
undefined

वैशाली के शव के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी राहुल नवलानी के बारे में लिखा था. नोट के मुताबिक राहुल उसे 2.5 साल से हैरेस कर रहा था. वो नहीं चाहता कि उसकी शादी कही और हो.

undefined

राहुल और वैशाली के पिता का प्लाइवुड का बिजनेस है. राहुल कभी कॉलेज नहीं गया और उसका राहुल लैमनेट्स के नाम से फर्म भी है. राहुल, वैशाली के सोसाइटी में 10-12 सालों से रह रहा है.

undefined

वैशाली के भाई नीरज ने बताया कि, राहुल नवलानी और उसके पिता इंदौर में प्लाईवुड का कारोबार करते है. महामारी के दौरान मुंबई से इंदौर लौटने के बाद वैशाली राहुल के संपर्क में आई थी. वैशाली और राहुल जिम में मिलते थे.

undefined

नीरज ठक्कर ने बताया कि, राहुल नवलानी उसकी बहन वैशाली ठक्कर को बहुत परेशान करता था. वो उससे अक्सर धमकता था का तेरा घर नहीं बसने दूंगा… शादी नहीं होने दूंगा. डायरी में वैशाली ने सब रिलेशनशिप के बारे में लिख रखा था. जिस लड़के से सगाई हुई थी, उसको राहुल मैसेज करता था और धमकाता था.

undefined

वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट में लिखा था, प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना. मुझे 2.5 साल से टॉर्चर किया मेंटली राहुल और दिशा ने. वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola