वैशाली सुसाइड केस में नया अपडेट, पुलिस ने पड़ोसी राहुल को किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस को करता था परेशान

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Oct 2022 7:42 AM

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर में नया अपडेट आया है. पुलिस ने वैशाली की आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि उनकी पत्नी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है. बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि राहुल उसे बहुत परेशान करता था.

विज्ञापन

Vaishali Takkar Suicide Case: लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) की आत्महत्या की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया था. वैशाली ने अपने सुसाइट नोट में अपने पड़ोसी के बारे में लिखा था. एक्ट्रेस का पड़ोसी राहुल नवलानी (Rahul Navlani) उसे हैरेस कर रहा था. एक्ट्रेस ने उसे सजा दिलाने के बारे में नोट में लिखा था. इस मामले में नया अपडेट आया है. पुलिस ने राहुल गिरफ्तार कर लिया है.

राहुल नवलानी हुआ गिरफ्तार

वैशाली ठक्कर ने अपने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा था कि राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा उसे काफी परेशान कर रहे थे. राहुल और उनकी पत्नी दिशा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था. अब राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसकी पत्नी अभी भी फरार है.


पुलिस ने कही ये बात

तेजाजी नगर पुलिस थाने के प्रभारी आर डी कनवा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, पुलिस दल दंपति की तलाश कर रहे थे और ऐसे एक दल ने राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया.’ अधिकारी ने कहा, राहुल इंदौर से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया. इससे पहले वैशाली को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी दंपति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था. इंदौर पुलिस आयुक्त ने राहुल और दिशा के बारे में सूचना देने वाले को 5,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी.

Also Read: Vaishali Takkar की मौत पर उर्वशी रौतेला ने ऐसा क्या कहा, जो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल
वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखा था- आई क्विट मां

वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट में लिखा था, आई क्विट मां. लव यू पापा मां. मुझे माफ करना मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई. प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना. मुझे 2.5 साल से टॉर्चर किया मेंटली राहुल और दिशा ने. वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. वहीं, एक्ट्रेस के भाई ने मीडिया को बताया था कि, राहुल नवलानी उसकी उसकी बहन को अक्सर धमकता था का तेरा घर नहीं बसने दूंगा… शादी नहीं होने दूंगा. जिस लड़के से उसकी सगाई हुई थी, उसको राहुल मैसेज करता था और धमकाता था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola