Vaishali Takkar की मौत पर उर्वशी रौतेला ने ऐसा क्या कहा, जो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Oct 2022 9:56 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम वैशाली ठक्कर को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट लिखा है. एक्ट्रेस का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि रविवार को वैशाली ने आत्महत्या कर ली.
Vaishali Takkar Suicide: ‘ससुराल सिमर का’ फेम वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) की आत्महत्या ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर दिया. वैशाली ने अपने हंसते-मुस्कुराते चेहरे के पीछे बहुत सारा गम छिपाकर रखा था. इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का रिएक्शन आया है. एक्ट्रेस इस घटना से काफी शॉक्ड है. उन्होंने लिखा, वैशाली की आत्मा को शांति मिलें.
वैशाली ठक्कर ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से दुखी होकर उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, प्यार और रोमांस, फिल्मों और टीवी शोज का सबसे अहम मसाला होता है. अपना सच्चा प्यार पाने से ज्यादा बढ़िया और मन को खुश कर देने वाला कुछ नहीं होता. फिर ये क्यों हुआ? आपकी आत्मा को भगवान शांति दे वैशाली ठक्कर.
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम वैशाली ठक्कर से हाल ही में रोहन मेहरा ने बात की थी. दोनों ने ये रिश्ता में साथ में काम किया था. रोहन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है. मैं बस चाह रहा हूं कि यह सच ना हो. मैंने कुछ दिन पहले गुरुवार को उनसे बात की थी. मैं हिना (खान) दी के घर पर था और उसने मुझे मैसेज किया था. हमारे बीच मजेदार बातें हुई थीं. उसने कहा कि वह जल्द ही खरीदारी के लिए मुंबई आएगी.
क्यों वैशाली ठक्कर ने ली अपनी जान?
वैशाली ठक्कर ने अपनी मौत का जिम्मेदार राहुल नवलानी को ठहराया है, जो उसका पड़ोसी है. एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट में राहुल का नाम लिखा था. उन्होंने लिखा था, आई क्विट मां. लव यू पापा मां. मुझे माफ करना मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई. प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना. मुझे 2.5 साल से टॉर्चर किया मेंटली राहुल और दिशा ने. वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी.
वैशाली ठक्कर के भाई ने कही ये बात
राहुल नवलानी उसकी बहन वैशाली को बहुत परेशान करता था. वो उससे अक्सर धमकता था का तेरा घर नहीं बसने दूंगा… शादी नहीं होने दूंगा. डायरी में वैशाली ने सब रिलेशनशिप के बारे में लिख रखा था. जिस लड़के से सगाई हुई थी, उसको राहुल मैसेज करता था और धमकाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










