वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? हिजाब पहने मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं बेहद करीब, पति पर धोखे का आरोप

Updated:
विज्ञापन

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का नया वीडियो आया सामने

Vada Pav Girl: पति से विवाद के बीच वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हिजाब पहने दिख रही है. वीडियो में वह मिस्ट्री मैन के साथ दिखी. पति पर धोखे के आरोप के बाद चंद्रिका का यह वीडियो सनसनी फैला दिया है. जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन

Vada Pav Girl: बिग बॉस से पहचान बना चुकीं और सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाने के बाद अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस की धड़कनें और तेज कर दी हैं.

विज्ञापन

हिजाब में नजर आ रहीं चंद्रिका

इस नए वीडियो में चंद्रिका हिजाब में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त के साथ मिलकर शब-ए-बारात की दुआएं दी हैं. पति से चल रहे विवाद के बीच इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं. वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग ऐसी दिख रही है कि सोशल मीडिया पर नए रिश्ते की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि सच्चाई क्या है, ये तो चंद्रिका ही बता सकती हैं.

वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़

वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोग उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि क्या उन्होंने धर्म बदल लिया है. वहीं ट्रोल्स भी पीछे नहीं हैं और सीधे-सीधे तंज कस रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं चंद्रिका

वैसे चंद्रिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन नए वीडियो शेयर करती रहती हैं. इस शख्स के साथ भी वह पहले वीडियो बना चुकी हैं, लेकिन जैसी केमिस्ट्री इस बार दिखी है, वैसी पहले कभी नजर नहीं आई. यही वजह है कि मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें: Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पति ने दिया धोखा? रिश्ते में आया तूफान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola