13वें दिन 'उस्ताद भगत सिंह' की रफ्तार पड़ी धीमी, 100 करोड़ का आंकड़ा मुश्किल

'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 13: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और 13वें दिन 0.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अब यह 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुच गई है, लेकिन 'धुरंधर 2' ने इसकी राह मुश्किल कर दी है.
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 13: पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, तो इसे जबरदस्त ओपनिंग मिली थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे आता दिख रहा है. फिलेम ने13वें दिन मंगलवार को फिल्म ने भारत में 0.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने अब तक भारत में कुल 70.64 करोड़ रुपये का नेट और 83 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, हालांकि फिल्म अभी भी टिकी हुई है, लेकिन शुरुआत के मुकाबले इसकी कमाई में अब वह पहले जैसा उछाल नजर नहीं आ रहा है.

‘धुरंधर 2’ ने दी कड़ी टक्कर
फिल्म की कमाई कम होने की एक बड़ी वजह सिनेमाघरों में नई ‘धुरंधर 2’ के रिलीज होने के बाद से ‘उस्ताद भगत सिंह’ के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के मामले में इसे पीछे छोड़ दिया है, जिस कारण ‘उस्ताद भगत सिंह’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिली और इसके कलेक्शन में गिरावट आती गई.
दुनिया भर में कमाई का आंकड़ा
अगर दुनिया भर की बात करें, तो विदेशी बाजारों ओवरसीज से फिल्म ने अब तक कुल 11.81 करोड़ रुपये बटोरे हैं. भारत और विदेश की कमाई मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 94.81 करोड़ पहुंच चुका है. भले ही ‘धुरंधर 2’ की वजह से इसकी रफ्तार कम हुई है, लेकिन फिल्म अभी भी 100 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब है.
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण का पुलिस वाला अवतार दर्शकों को काफी पसंद आया है. फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. फिल्म में पवन कल्याण ‘भगत सिंह’ नाम के एक सनकी लेकिन ईमानदार पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं. वह कानून को अपने तरीके से लागू करने में यकीन रखते हैं. कहानी में मोड़ तब आता है जब उसका सामना इलाके के ताकतवर और भ्रष्ट राजनेताओं से होता है. भगत सिंह का मकसद सिर्फ अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि सिस्टम में फैली गंदगी को साफ करना भी है. फिल्म में भरपूर एक्शन और दमदार डायलॉग्स हैं, जो फैंस को सिनेमाघरों तक खींच लाए थे, हालांकि कॉम्पिटिशन बढ़ने की वजह से अब फिल्म को कमाई करने में मुश्किलों का सामना करना पर रहा है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 13वें दिन ग्लोबल कलेक्शन पहुंचा 1500 करोड़ के करीब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




