Corona के डर से घर में बंद लड़के ने लड़की को ड्रोन से किया प्रपोज, TIKTOk पर वीडियो वायरल
Coronavirus- न्यूयॉर्क में एक शख्स ने एक लड़की को अनोखे तरीके से प्रपोज किया. उसके प्रपोज करने का तरीका बहुत यूनिक था. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया हुआ है. इसके कारण लोग अपने घरों में कैद है और बाहर निकलने से बच रहे है. लोग सेल्फ क्वारनटीन में रह रहे है और मिलना-जुलना भी बंद है. इसका लोगों की डेटिंग लाइफ और लव लाइफ पर असर पड़ रहा है. लेकिन इस बीच न्यूयॉर्क में एक शख्स ने एक लड़की को अनोखे तरीके से प्रपोज किया. उसके प्रपोज करने का तरीका बहुत यूनिक था. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है.
इस वीडियो को जेरेमी कोहेन ने ट्वीटर पर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है. इसके कैप्शन में ‘क्वारनटीन क्यूटी की लव स्टोरी’ लिखा है. इसके साथ ही लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे है. अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है.
I can’t believe this actually worked and yes this is a real story pic.twitter.com/X5KbBl0qIe
— Jeremy Cohen (@jerm_cohen) March 22, 2020
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन में रहने वाले शख्स ने खुद क्वारनटीन में रहते हुए हाईटैक अंदाज में लड़की को अपना फोन नंबर दिया और फिर उसे प्रपोज किया. इस घटना का Tik Tok वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, वीडियो में लड़का ड्रोन की मदद से लड़की को अपना फोन नंबर भेजता है. जिसके बाद करीब एक घंटे बाद लड़की का उस नंबर पर मैसेज आता है. उसके बाद लड़का फोन कर लड़की को प्रपोज करता है.
इस वीडियो में जेरेमी उसे बताता है कि वह सेल्फ क्वारनटीन में है, इसलिए उससे मिल नहीं सकता. लेकिन वह उससे शादी करना चाहता है. इसकी शुरूआत तब होती है जब जेरेमी अपनी खिड़की के पास एक लड़की को नाचते हुए देखता है और उसे हैलो कहता है. जवाब में लड़की भी उसे हैलो बोलती है. इसके बाद जेरेमी ड्रोन पर अपना फोन नंबर चिपका कर उसे भेजता है. एक घंटे के बाद लड़की का जेरेमी के पास मैसेज आता है.
बता दें कि कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है. भारत में संक्रमित मरीजों बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में अब तक के रिकॉर्ड 250 नये केस मिले हैं, जिसके बाद केंद्र सरकार ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है. भारत में अब तक Corona संक्रमित मरीजों की संख्य 1251 हो गई है. वहीं मरने वालों की संख्या 30 पार गई है. दुनिया की बात करें तो इस वायरस से अब तक 37,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










