ePaper

उर्फी जावेद ने ड्रेस की जगह सिल्वर फॉयल में कराया लेटेस्ट फोटोशूट, लोगों ने कहा- सस्ता मेट गाला लुक...

Updated at : 01 Dec 2021 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
उर्फी जावेद ने ड्रेस की जगह सिल्वर फॉयल में कराया लेटेस्ट फोटोशूट, लोगों ने कहा- सस्ता मेट गाला लुक...

बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद इनदिनों लगातार अपने अजीबो-गरीब फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. कई बार वो इस वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. लेकिन लगता है कि उर्फी जावेद को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता.

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद (Urfi Javed) इनदिनों लगातार अपने अजीबो-गरीब फैशन स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. कई बार वो इस वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. लेकिन लगता है कि उर्फी जावेद को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो अच्छे से जानती हैं कि लाइमलाइट में कैसे रहना है. अब एकबार फिर अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर उर्फी चर्चा में आ गई हैं और यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इसपर मजाकिया ट्वीट भी कर रहे हैं.

ऑनलाइन वायरल हो रहे इस वीडियो में उर्फी जावेद को एक मेटालिक सिल्वर मिनी ड्रेस और एक विशाल मुकुट पहने देखा जा सकता है. दरअसल यह लुक अमेरिकन सिंगर रिहाना के 2018 मेट गाला लुक का रिक्रिएशन है. इस क्लिप को मुंबई के फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इंटरनेट यूजर्स इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि क्या उन्होंने सिल्वर फॉइल से अपने लुक को कंप्लीट किया है.

https://www.instagram.com/p/CW2fSE9KnmC/

एक यूजर ने उनके इस वीडियो पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इन्हें कोई डायरेक्टर फोन करके बुलाओ, तभी ये शांत होंगी.” एक और यूजर ने लिखा, “हे भगवान इन्होंने तो सिल्वर फॉयल के इस्तेमाल को बदल दिया…मायने ही बदल दिए…RIP सिल्वर फॉयल यूजर्स के लिए…” एक और यूजर ने लिखा, “सस्ता मेट गाला लुक…” एक और यूजर ने लिखा, “दूसरी राखी सावंत. राखी सावंत अब सिंपल हो गई तो इनकी जगह उर्फी जावेद ने ले ली.”

उर्फी जावेद की पर्सनल लाईफ की बात करें तो, ‘अनुपमा’ फेम एक्टर पारस कलनावत को डेट कर चुकी हैं. पारस कलनावत और उर्फी जावेद कभी कपल हुआ करते थे. दोनों की मुलाकात साल 2017 में ‘मेरी दुर्गा’ के सेट पर हुई और उनके बीच दोस्ती हो गई. हालांकि दोनों के रास्ते जल्द ही अलग हो गए और अब टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के बारे में बताया था.

Also Read: श्रेया घोषाल और Twitter CEO पराग अग्रवाल का पुराना ट्वीट हुआ वायरल, अब सिंगर बोलीं- क्या टाइमपास चल रहा है…

उर्फी जावेद ने कहा, मैं इसे एक रिश्ते के रूप में नहीं मानती, यह बचपन की गलती थी. हम साथ होने के एक महीने बाद मैं उससे रिलेशनशिप तोड़ना चाहती थी. वह एक बच्चा था और काफी पजेसिव था. उसने मेरे नाम के 3 टैटू बनवाकर मुझे फिर से लुभाने की कोशिश की, लेकिन अलग होने के बाद ऐसा कौन करता है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola