'ना काम मिल रहा, ना पैसा...', बिग बॉस 20 और खतरों के खिलाड़ी से रिजेक्ट होने पर छलका उर्फी जावेद का दर्द
उर्फी जावेद
अपने अतरंगी फैशन के लिए मशहूर उर्फी जावेद इन दिनों काम न मिलने और लगातार हो रहे रिजेक्शन से परेशान हैं. उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज से यह कहकर रिजेक्ट कर दिया गया कि वे 'ओवरएक्सपोज्ड' और 'टू पॉपुलर' हो चुकी हैं.
अपने अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद इन दिनों अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. बोल्ड और अजीबोगरीब ड्रेसेस से पहचान बनाने वाली उर्फी ने अब अपने करियर स्ट्रगल और काम न मिलने पर बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में सामने आए एक वीडियो में उर्फी ने बताया कि उन्हें 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे बड़े रियलिटी शोज से रिजेक्ट कर दिया गया है, जिसके बाद वह काफी डीमोटिवेटेड महसूस कर रही हैं.
'हर जगह से रिजेक्ट हो रही हूँ, हाथ में आया काम भी छूट गया'
वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए उर्फी जावेद ने कहा कि यह साल उनके लिए बेहद धीमा और निराशाजनक रहा है. उन्होंने बताया, "मुझे बिल्कुल भी काम नहीं मिल रहा है. जो काम हाथ में आता भी है, वो निकल जाता है. मैं हर जगह से रिजेक्ट हो रही हूँ. समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है."
View on Instagram
'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' से किया बाहर
उर्फी ने खुलासा किया कि उन्हें 'बिग बॉस' के नए सीजन के लिए रिजेक्ट कर दिया गया है. मेकर्स ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि वे पुराने कंटेस्टेंट्स को रिपीट नहीं करते. इसके अलावा, कलर्स टीवी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' से भी उन्हें बाहर कर दिया गया. उर्फी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे कलर्स टीवी में कोई उनसे नफरत करता है.
'टू पॉपुलर और ओवरएक्सपोज्ड' का मिला टैग
मेकर्स द्वारा दिए गए तर्कों पर असहमति जताते हुए उर्फी ने कहा कि उन्हें रिजेक्ट करने का कारण यह दिया गया कि वे बहुत ज्यादा पॉपुलर और 'ओवरएक्सपोज्ड' हो चुकी हैं. उर्फी ने सवाल उठाया कि यह कैसा अजीब कारण है, क्योंकि शोज में अक्सर पॉपुलर चेहरों को ही लिया जाता है.
View on Instagram
आउटफिट्स पर खर्च हो रहे पैसे, लेकिन रिटर्न शून्य
उर्फी ने अपनी ड्रेसेस और फैशन पर होने वाले भारी खर्च पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनके अतरंगी आउटफिट्स को तैयार करने में काफी पैसा खर्च होता है, लेकिन अब उन्हें कहीं से कोई रिटर्न या काम नहीं मिल रहा है. काम न मिलने और लगातार हो रहे रिजेक्शन की वजह से वे काफी परेशान और निराश हैं.
ये भी पढ़ें: Mahira Khan: टॉरंटो फिल्म फेस्टिवल में माहिरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 41 की उम्र में दूसरी बार बनेंगी मां
ये भी पढ़ें: Exclusive: 'अब क्या फायदा...' सुशांत के पिता ने स्टिंग देखने से किया इनकार, बोले मामा- हर बार जाग उठता है दर्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए