TV Shows Off Air: खराब TRP की वजह से इन 9 शोज पर लगा ताला, मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
TV Shows Off Air: खराब TRP की वजह से इन 9 शोज पर लगा ताला, मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान

TV Shows Off Air: कई सीरियल्स सालों-साल चलते है और कुछ शोज को खराब टीआरपी की वजह से बंद करना पड़ता है. कई सीरियल्स तो कुछ महीनों में ही बंद हो गए. चलिए आपको उन शोज के नाम बताते है.

विज्ञापन

TV Shows Off Air: राजन शाही का सीरियल बातें कुछ अनकहीं सी 11 मार्च को ऑफ-एयर हो रहा है. शो खराब टीआरपी की वजह से चल नहीं पाया. इसमें मोहित मलिक लीड रोल प्ले कर रहे थे.

टीना दत्ता और जय भानुशाली का शो हम रहे ना हम कुछ ही महीनों में ऑफ-एयर हो गया. खराब टीआरपी ने शो की बैंड बजा दी.

कलर्स टीवी का पॉपुलर शो सावी की सवारी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया. इसमें समृद्धि शुक्ला लीड रोल प्ले कर रही थी. अब समृद्धि ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा का रोल निभा रही है.

‘शेरदिल शेरगिल’ का जमकर प्रमोशन किया गया था, लेकिन शो चला नहीं. खराब टीआरपी की वजह से शो पर ताले लग गए और शो बंद हो गया.

सोनी टीवी का शो ‘कथा अनकही’ को शुरू में दर्शकों ने काफी पसंद किया और इसकी कहानी लोगों के दिलों को छू गई. हालांकि लीप के बाद इसकी टीआरपी गिर गई और ये ऑफ-एयर हो गया.

लगातार 2 साल से अधिक समय तक टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘मीत’ को भी इस वर्ष ऑफ एयर कर दिया गया. 20 नवंबर को बंद होने वाले इस शो की कहानी में बदलाव आने की वजह से दर्शकों ने इससे किनारा कर लिया.

शिवांगी जोशी का शो बालिका वधू 2 को मेकर्स ने रातों-रात बंद करने का फैसला कर लिया था. शो कुछ महीनों में ही डिब्बा बंद हो गई.

जेनिफर विंगेट के शो बेहद 2 का मेकर्स ने जोर-शोर से प्रमोशन किया था, लेकिन ये शो दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. शो को आखिर में बंद करना पड़ा.

फहमान खान का शो प्यार के सात वचन धर्मपत्नी टीआरपी बटोर नहीं पाई और बंद हो गई. मेकर्स ने कोशिशें काम नहीं आई और इसे बंद करना पड़ा.

Also Read: Baatein Kuch Ankahee Si: सीरियल बातें कुछ अनकही सी में आएगा लीप! क्या खत्म हो जाएगी वंदना- कुणाल की कहानी?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola