TV shows Off Air: TRP में फेल होते ही इन शोज पर लगा ताला, गुम है किसी के प्यार में सहित ये 6 सीरियल्स होंगे बंद, लिस्ट में कही आपका शो तो नहीं

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air
TV shows Off Air: जल्द ही कई ऐसे शोज हैं, जिनपर मेकर्स ताला लगाने वाले हैं. कुछ दिनों से ऑफ एयर होने के लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में का नाम सबसे आगे है. शो बंद हो रहा है. चलिए आपको उन शोज के बारे में बताते हैं, जो ऑफ एयर होगा.
TV shows Off Air: टीवी इंडस्ट्री में आए दिन नये शोज आते रहते हें. कई शोज दर्शकों को इम्प्रेस करते हैं और सालों-साल चलते हैं. जबकि कुछ शोज ऐसे होते है, जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच नहीं पाते. इन दिनों कई शोज पर ताला लगने वाला है और वह भी टीआरपी की वजह से. इन शोज की टीआरपी कम हो गई है, जिसकी वजह से मेकर्स इसपर ताला लगाने वाले हैं. आइए आपको उन शोज के बारे में बताते हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
साल 2020 में स्टार प्लस पर गुम है किसी के प्यार में शुरू हुआ था. शो में कुछ महीने पहले ही लीप आया था और अब ये बंद होने वाला है. लीप के बाद नये कास्ट ने दर्शकों को नहीं लुभाया. जिसके बाद मेकर्स ने भाविका शर्मा की एंट्री करवाई, लेकिन शो की टीआरपी में कुछ सुधार नहीं देखने को मिला. अब फाइनली शो ऑफ एयर हो रहा है. कहा जा रहा है कि जुलाई में शो का आखिरी एपिसोड आएगा.
Laughter Chefs 2
कॉमेडी और कुकिंग का शो लाफ्टर शेफ्स 2 अब बंद होने वाला है. शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर था और इसे भारती सिंह होस्ट करती थी. शो में कई टीवी स्टार्स नजर आते हैं, जिसमें कृष्णा अभिषेक- कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे- विक्की जौन, रीम शेख, अली गोनी, निया शर्मा, रुबीना दिलैक शामिल हैं.
Megha Barsenge
कलर्स का सीरियल मेघा बरसेंगे नेहा राणा और नील भट्ट ने मुख्य रोल निभाया था. शो में मेघा की जर्नी दिखाई गई थी, जिसका पति उसे शादी के बाद छोड़कर विदेश तला जाता है. शो एक अच्छे टॉपिक पर शुरू किया था, लेकिन बाद में दर्शकों की रुचि शो से खत्म हो गई. अब शो बंद होने जा रहा है. कहा जा रहा है कि जुलाई में शो ऑफ एयर होगा.
Bhagya Lakshmi
भाग्य लक्ष्मी शो ने चार सालों तक दर्शकों को एंटरटेन किया और अब ये बंद होने जा रहा है. लक्ष्मी और ऋषि की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई. सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि पहले शो में 20 साल का लीप आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शो में ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचांती लीड रोल निभा रहे थे. इसमें स्मिता बंसल, मायरा मिश्रा ने भी काम किया हैं.
Shiv Shakti- Tap Tyaag Tandav
कलर्स का शो शिव शक्ति-तप त्याग और तांडव अब बंद होने वाला है. शो में राम यशवर्धन और सुभा राजपूत मुख्य करिदार निभाते हैं.
Doree 2
डोरी 2 इसी साल 13 जनवरी को शुरू हुआ था और अब ऑफ एयर हो रहा है. शो की कहानी 6 महीने तक भी दर्शकों को लुभा नहीं पाई. कहानी ने दर्शकों को निराश किया और अब मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










