टीवी एक्ट्रेस Smriti khanna ने दिया बेटी को जन्म, बताया Lockdown में पति संग ऐसे पहुंची अस्पताल

Smriti khanna ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है.
टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना (Smriti khanna) और गौतम गुप्ता (Gautam Gupta) के घर एक नन्हीं परी आ गई है. ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ फेम स्मृति खन्ना ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है.
Also Read: Aamir Khan की बेटी इरा ने इस वजह से ब्वॉयफ्रेंड संग तोड़ा रिलेशन!स्मृति खन्ना ने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है. इस क्यूट फोटो में स्मृति ने बेटी को गोद में पकड़ा हुआ है. स्मृति के साथ उनके पति भी बैठ हुए हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्मृति खन्ना ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘हमारी राजकुमारी आ चुकी है. वहीं, स्मृति और गौतम पैरंट्स बनकर काफी खुश हैं और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. राधिका मदन से लेकर रुसलान मुमताज, किश्वर मर्चेंट और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा तक ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में स्मृति के पति ने बताया कि बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं. वे सुरक्षित अस्पताल पहुंच गये थे. उन्होंने ये भी कहा कि हम जुहू (मुंबई) में रहते हैं और हॉस्पिटल खार में है. लॉकडाउन के बीच हमने अकेले ही अस्पताल जाने का फैसला लिया और हम दोनों सुरक्षित वहां पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सब कुछ अच्छे से हो गया, इस बात की बेहद खुशी है.
वहीं, स्मृति खन्ना ने पिछले दिनों अपने बेबी बंप वाली तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर थी. कुछ दिनों पहले ही स्मृति खन्ना की गोद भराई की रस्म की गई थी, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं.
बता दें कि गौतम गुप्ता और स्मृति खन्ना को टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में साथ काम करते-करते प्यार हुआ था. इसके बाद उन्होंने 2017 में शादी कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










