विनीत रैना से आखिरी बातचीत में तुनिशा शर्मा ने क्या कहा था?चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर बोले- नहीं जानता...
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Dec 2022 12:39 PM
तुनिशा शर्मा ने 'अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार जीशान खान के मेकअप रूम में जाकर आत्महत्या कर ली. उनके साथ काम कर चुके विनीत रैना इस खबर को जानने के बाद से काफी दुखी है. उन्होंने इस बारे में बात की.
Tunisha Sharma Death: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने शनिवार को फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. एक्ट्रेस का आज शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. तुनिशा की मौत से उनके साथ काम कर चुके विनीत रैना (Vineet Raina) काफी शॉक्ड है. विनीत ने एक चैट शेयर किया है, जिसमें वो एक्ट्रेस से बात करते दिखे. तुनिशा के बर्थडे पर विनीत उनसे मिलने वाले थे.
तुनिशा शर्मा ने ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार जीशान खान के मेकअप रूम में जाकर आत्महत्या कर ली. दोनों रिलेशनशिप में थे और कुछ समय पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ था. इस बीच विनीत रैना ने एक्ट्रेस के साथ अपने चैट की फोटो फैंस के साथ शेयर की है. इसमें एक्ट्रेस ने विनीत के साथ मिलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया था. बता दें कि एक्ट्रेस का जन्मदिन 4 जनवरी को है.

विनीत रैना ने तुनिशा शर्मा की एक फोटो भी पोस्ट की है. उन्होंने इसके साथ लिखा, इस तसवीर को मैंने क्लिक किया था और मैं नहीं जानता था ये आखिरी फोटो होगी. तुमने कहा था जब मैं मुंबई आउंगा तो तुम मुझसे मिलने आउंगी. हमा साथ में तुम्हारा जन्मदिन मनाएंगे. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले. तुम्हें हमेशा मैं अपने दिल में रखूंगा. फोटो में एक्ट्रेस आंखें बन्दकर बैठी दिख रही है.

पंड्या स्टोर फेम सिमरन बुद्ध रूप ने तुनिशा शर्मा को लेकर चौंकाने वाली बात कही है. सिमरन ने इंडिया टुडे को बताया कि, तुनिशा को एंग्जायटी, डिप्रेशन की समस्या थी. उन्होंने यह भी कहा कि उनका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा नहीं था. बता दें कि तुनिशा के पिता की बहुत पहले ही मौत हो गई थी. इसके अलावा वो अपनी कजिन सिस्टर की मौत से भी काफी टूट गई थी.
https://www.instagram.com/p/CmjfYbBgeI5/तुनिशा शर्मा का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘अली-बाबा दास्तान ए काबुल’ सेट पर मेकअप करवाती दिखी थी. वीडियो में तुनिशा काफी खुश और नॉर्मल दिख रही है. उनको देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि उन्हें किसी तरह की परेशानी है. वहीं, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड से 6 घंटे पहले एक पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, जो लोग अपने जुनून को लेकर आगे बढ़ते हैं वो कभी भी रुकते नहीं है.
Also Read: तुनिशा शर्मा की मौत की खबर सुनकर बेस्ट फ्रेंड Kanwar Dhillon का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- मैं अभी…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










