Tunisha Sharma Birth Anniversary: तुनिशा के 21वें जन्मदिन को स्पेशल बनाना चाहती थी मॉम विनिता, लेकिन…
Tunisha Sharma Birthday Anniversary: 20 साल की उम्र में तुनिशा शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस ने अपने सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाकर अतामहत्या कर ली. आज उनकी पहली बर्थ एनिवर्सरी है. एक्ट्रेस की मां ने बेटी के 21वें जन्मदिन के लिए खास प्लानिंग की थी.
Tunisha Sharma Birthday Anniversary: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मां के लिए आज का दिन काफी खास है, क्योंकि आज ही के दिन उनकी लाडली बेटी इस दुनिया में आई थी. तुनिशा की आज पहली बर्थ एनिवर्सरी है, अदाकारा आज अगर जिंदा होती, तो अपना 21वां जन्मदिन मनाती. हालांकि इससे पहले ही उन्होंने बीते 12 दिसंबर को खुदकुशी कर ली. तुनिशा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई. उनके जाने से एक्ट्रेस के दोस्त और फैमिली वाले काफी दुखी हैं और सदमे में हैं.
तुनिशा का एक इंटरव्यू काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस अपने जन्मदिन के लिए काफी एक्साइटेड दिखी. उन्होंने बताया था कि इस बार उनकी मॉम विनिता ही सारा कुछ प्लान कर रही हैं. बेटी की मौत के बाद खुद विनिता जी ने भी कहा था कि तुनिशा चाहती थी कि उसका 21वां जन्मदिन खास हो, ऐसे में मैंने पूरा रेस्टोरेंट बुक कर लिया था और उसके दोस्तों और शीजान के फैमिली को इनवाइट किया था. मेरी बेटी का बर्थडे एकदम अलग और खास होना वाला था, जो वो चाहती उससे मिलता.
तुनिशा शर्मा की मां ने कहा है कि, आज उनकी लाडली बेटी भले ही इस दुनिया में न हो, लेकिन उसके जन्मदिन को जरूर स्पेशल बनाऊंगी. मैं तुनिशा के लिए उसकी बेस्ट फ्रेंड रितिका के हाथ का बना हुआ केक ऑर्डर करूंगी. बता दें कि तुनिशा का जन्म साल 2002 में चंडीगढ़ में हुआ था. उन्होंने चंडीगढ़ से अपनी स्कूलिंग की थी. जिसके बाद वो मुंबई आ गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुशन कर रही थी. इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते थे.
Also Read: तुनिशा शर्मा की मौत के बाद ‘अली बाबा’ की शूटिंग पर वापस लौटे स्टार्स, कहा- एहसास अच्छा नहीं सीना भारी है
तुनिशा शर्मा ने काफी छोटी उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने पीछे 5 करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गई है. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास मुंबई में एक अपार्टमेंट था, जो काफी मंहगा है. तुनिशा के पास कई महंगी कारें भी है. बता दें तुनिशा ने सोनी टीवी के शो ‘महाराणा प्रताप’ में एक बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग में कदम रखा था. उन्होंने कई शो और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए