TRP Report Week 14: अनुपमा को इस सीरियल से मिली कड़ी टक्कर, जानें इस हफ्ते कौन से शोज ने मारी बाजी
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Apr 2024 2:24 PM
trp report
TRP Report Week 14: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. मेकर्स ये जानना चाहते हैं कि उनके सीरियल के ट्विस्ट दर्शकों को पसंद आया कि नहीं. ऐसे में अब इस हफ्ते की लिस्ट आ गई है. जहां अनुपमा ने फिर बाजी मारी है.
TRP Report Week 14: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है. अनुपमा और गुम है किसी के प्यार में के लिए एक बड़ा बदलाव आया है. वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है को बड़ा झटका लगा है. दरअसल रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा टॉप टीवी शो है. यह टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर रहा है. हालांकि, इसे शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ से कड़ी टक्कर मिली है. गुम है किसी के प्यार में कई बार अनुपमा से आगे निकलने में कामयाब रहा है. हालांकि, इस हफ्ते दोनों शो एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. दोनों शो 2.3 मिलियन इंप्रेशन के साथ टीआरपी चार्ट में टॉप पर हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है से आगे निकला झनक
हिबा नवाब और कृशाल आहूजा स्टारर झनक ने हर किसी का ध्यान खींचा है. यह शो टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है और ये रिश्ता क्या कहलाता है से आगे निकल गया है. झनक की अनोखी कहानी के कारण ही यह टॉप 3 में शामिल हुई है. ऐसा लगता है कि झनक का हॉस्पिटल सीक्वेंस सभी को पसंद आया है. शो को 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.
तीसरे नंबर पर आया ये रिश्ता क्या कहलाता है
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी चार्ट पर तीसरे स्थान पर है. ऐसा लग रहा है कि अभीरा और अरमान का रोमांस भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. इस बार शो के नंबर्स काफी गिर गए हैं. इसे 1.9 रेटिंग मिली है.
टॉप 5 में आए ये सीरियल्स
सुभा राजपूत और राम यशवर्धन स्टारर शिव शक्ति: तप त्याग तांडव सबसे पसंदीदा पौराणिक टीवी शो में से एक रहा है. सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा भगवान शिव की कहानी को खूबसूरती से चित्रित किया गया है. शो को 1.6 रेटिंग मिली है. इसके अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा, इमली, पंड्या स्टोर, उड़ने की आशा, मंगल लक्ष्मी सभी पांचवें स्थान पर हैं. सभी शो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मंगल लक्ष्मी और उड़ने की आशा नई हैं और दर्शकों को इम्प्रेस कर चुकी हैं. इन सभी शोज को 1.5 रेटिंग मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










