Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में इस वीक हुई जबरदस्त हलचल, जानें किन टॉप 5 गॉसिप ने बटोरी सुर्खियां

Updated:
विज्ञापन
Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में इस वीक हुई जबरदस्त हलचल, जानें किन टॉप 5 गॉसिप ने बटोरी सुर्खियां

Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में इस हफ्ते काफी हलचल रही. जहां सपना चौधरी दूसरी बार मां बनीं. इधर नवजोत सिंह सिद्धू ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में धमाकेदार एंट्री कर सभी को चौंका दिया.

विज्ञापन

Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में इस हफ्ते कई खबरें सुर्खियों में रहीं. जहां द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू ने धमाकेदार एंट्री मारी. उनके आने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए कि अब अर्चना पूरन सिंह का क्या होगा. इसके अलावा हरियाणवी डांस सपना चौधरी के घर किलकारियां गूंजी. वहीं सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में हर हफ्ते की तरह जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. जहां अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी की लड़ाई हुई. दोनों ने एक दूसरे को धक्का तक दे दिया.

सपना चौधरी ने दूसरे बच्चे का किया स्वागत

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के घर किलकारियां गूंजी है. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. नामकरण समारोह से उनकी कई तसवीरें वायरल हुई थी.

अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी में हुई भयंकर लड़ाई

बिग बॉस का घर इस हफ्ते जंग का मैदान बन गया. जहां अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी एक टास्क के दौरान उलझ गए. मामला इतना गर्मा गया कि दोनों ने एक दूसरे को धक्का तक दे दिया. इसके अलावा चाहत पांडे और चूम दरंग के बीच भी लड़ाई हुई. दोनों स्टार्स ने एक दूसरे पर हमला कर दिया.

रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने हाल ही में अपने इंटरव्यू और इंस्टाग्राम पोस्ट में अनुपमा अभिनेत्री के खिलाफ बात की. इसके जवाब में रूपाली ने टॉप वकील और बिग बॉस 17 प्रतियोगी सना रईस खान की सहायता से ईशा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करके कानूनी कार्रवाई की है. एक्ट्रेस ने 50 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा.

कल पेन ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मारी एंट्री

हॉलीवुड अभिनेता कल पेन हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पहुंचे. यहां उन्होंने दिलीप जोशी सहित बाकी स्टारकास्ट के साथ सेल्फी खिंचवाई और शो की जमकर तारीफ की. एक्टर ने कहा कि यह शो सभी को हंसाता है और वर्ल्डवाइड पॉपुलर है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola