हिना खान का ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखा हॉट लुक, बिकिनी फोटो शेयर कर बटोर चुकी है सुर्खियां

Hina Khan Transparent Dress: नागिन एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई हुई थीं. वहां से हिना ने अपनी बेहद बोल्ड तसवीरें फैंस के साथ शेयर की. इन तसवीरों में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसन्द आया. वेकेशन के दौरान तूफानी सीनियर बिकिनी पहने समुद्र किनारे पोज देती हुई नजर आई थी. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर वायरल हो रही है, जिसमें वो ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही है.
Hina Khan Transparent Dress : नागिन एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई हुई थीं. वहां से हिना ने अपनी बेहद बोल्ड तसवीरें फैंस के साथ शेयर की. इन तसवीरों में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसन्द आया. वेकेशन के दौरान तूफानी सीनियर बिकिनी पहने समुद्र किनारे पोज देती हुई नजर आई थी. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर वायरल हो रही है, जिसमें वो ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही है.
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर व्हाइट ट्रांसपेरेंट गाउन में अपनी एक तसवीर शेयर की है. इस गाउन में नीचे की तरफ फ्रिल लगी हुई है. हिना गाउन में बेहद हसीन दिख रही है. कैमरे को देखकर एक्ट्रेस पोज दे रही है. उनके बाल खुले हुए है औऱ इसमें वो किसी परी से कम नहीं दिख रही. हालांकि एक्ट्रेस की ये तसवीर लेटेस्ट नहीं है, लेकिन यकीन मानिये आप भी हिना की इस अदा पर फिदा हो जाएंगे.
https://www.instagram.com/p/BgHOdbJh4mc/
एक्ट्रेस की ये तसवीर देख फैंस घायल हो गए औऱ वो लगातार कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा, ‘आप मेरी सपनों की रानी हो.’ एक ने लिखा, ‘आपसे सुन्दर इस दुनिया में कोई नहीं है.’ एक ने लिखा, ‘मैम आप मेरी क्रश हो.’ एक ने लिखा, ‘बवाल लग रही है आप.’ वहीं, कई यूजर्स ने उनके ड्रेस की भी तारीफ की.
इससे पहले हिना खान ने मालदीव से अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर की थी. उन्होंने ब्लू बिकिनी में अपनी तसवीर शेयर की थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं. तसवीर में उनके सिर पर हैट है और वो समुद्र किनारे पोज दे रही है. बिकिनी के ऊपर उन्होंने सरग कैरी किया है.
वहीं, हिना खान जल्द ही नई फिल्म ‘विशलिस्ट’ में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म एमएक्स प्लेयर पर 11 दिसंबर को रिलीज हो रही है. बता दें कि हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










