TMKOC: तारक मेहता शो में इस कलाकार की होगी एंट्री? एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर किया क्लियर

Updated:
विज्ञापन
TMKOC: तारक मेहता शो में इस कलाकार की होगी एंट्री? एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर किया क्लियर

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सोनू भिड़े की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गयी हैं. अब इस मामले पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ कर दिया कि वो शो में दोबारा लौटेंगी या नहीं. इस आर्टिकल में पढ़िए क्या है उनका प्लान?

विज्ञापन

TMKOC: टीवी का पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 16 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो के साथ लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं. कई कलाकारों को दर्शकों ने बचपन से इसी शो में बड़े होते देखा है. हालांकि, बीते कुछ समय से यह शो कंट्रोवर्सी और कलाकारों के एग्जिट को लेकर भी चर्चा में रहा है. इसी बीच शो से जुड़ी एक नई अपडेट ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

क्या सोनू भिड़े की होगी वापसी?

दरअसल, बात हो रही है शो में सोनू भिड़े का किरदार निभा चुकीं झील मेहता की. झील लंबे समय तक शो का हिस्सा रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने इसे अलविदा कह दिया था. हाल ही में उनकी वापसी की चर्चाएं तेज हो गईं. जब झील ने एक Ask Me Anything सेशन किया, तो एक फैन ने सीधा सवाल पूछ लिया, क्या वो दोबारा सोनू बनकर शो में लौटेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए झील थोड़ी इमोशनल हो गईं और साफ कहा कि वो अब शो में वापसी नहीं करेंगी. उन्होंने बताया कि ‘तारक मेहता’ के साथ जुड़ा वक्त उनके लिए बेहद खास है और वो उन यादों को दिल में संजोकर रखना चाहती हैं. इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी शेयर की.

अब कैसी है झील मेहता की जिंदगी?

झील ने ये भी बताया कि अब उनकी जिंदगी काफी बदल चुकी है. वो फिलहाल स्टूडेंट हाउसिंग बिजनेस से जुड़ी हुई हैं. इतना ही नहीं, साल 2024 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी. अब झील अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं और अक्सर पति के साथ प्यारी-सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. यानि फैंस भले ही सोनू की वापसी का इंतजार करते रहें, लेकिन झील मेहता अपनी जिंदगी के नए चैप्टर में पूरी तरह खुश और संतुष्ट नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 Memes: फिल्म रिलीज होते ही आई MEMES की बाढ़, जेठालाल वाला सबसे बेस्ट

तारक मेहता का लेटेस्ट एपिसोड

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola