TMKOC: नीतीश भलूनी ने इस वजह से टप्पू के रोल के लिए भरी हामी, बोले- 6 ऑडिशन, लुक टेस्ट और…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. नीतीश भलूनी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का रोल आसानी से नहीं मिला. एक्टर ने कहा, यह शो मेरे दिल के करीब है. 2008 से मैंने और मेरे परिवार ने इसे एक साथ देखा है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nitish Bhaluni: मेरी डोली मेरे अंगना फेम एक्टर की एंट्री पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में हो चुकी है. नीतीश भलूनी शो में नये टप्पू के रोल में दिख रहे है. नीतिश ने राज अनादकट को रिप्लेस किया है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्हें ये किरदार कैसे मिला.
नीतीश भलूनी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का रोल आसानी से नहीं मिला. उन्होंने आईएएनएस को बताया, मैंने इस भूमिका के लिए हां कहा क्योंकि मैं इस शो को शुरू से देखता था. यह शो मेरे दिल के करीब है. 2008 से मैंने और मेरे परिवार ने इसे एक साथ देखा है. मेरे पिता को दिलीप जी बहुत अच्छे लगते है. जब मैं काम के लिए मुंबई में संघर्ष कर रहा था, तो मेरे मम्मी और पापा मुझे टप्पू जैसे किरदार करने के लिए कहते थे और अब मैं रियल में ये रोल निभा रहा हूं.
https://www.instagram.com/p/CUSO1D1pRLe/
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू के रोल के लिए नीतीश भलूनी को 6 ऑडिशन, मॉक टेस्ट और एक लुक टेस्ट से गुजरना पड़ा. सब कुछ क्लीयर करने के बाद मैंने पर्सनल इंटरव्यू दिया. फिर असित जी ने मेरे माता-पिता के साथ एक मीटिंग की और उसके बाद हमारी एक और बैठक हुई. फिर आखिरकार मुझे साइन कर लिया गया.
Also Read: TMKOC: कौन है नया ‘टप्पू’ नीतीश भलूनी? स्मार्टनेस में बॉलीवुड एक्टर्स को देता है कड़ी टक्कर, PHOTOS
नीतीश भलूनी अपने ऑनस्क्रीन पिता दिलीप जोशी उर्फजेठालाल से मिली सलाह के बारे में भी बात की. नीतीश भलूनी ने उन्हें लिविंग लीजेंड बताया. उनके सीनियर होने के नाते दिलीप जोशी ने उन्हें कुछ सलाह दी. उन्होंने नीतीश को सुनने और फिर उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देने को कहा. उन्होंने एक पूर्वाभ्यास प्रदर्शन और स्वाभाविक प्रतिक्रिया के बारे में बात की, जो कि अभिनय का खेल है. उन्होंने उसे सीखने के लिए कहा, क्योंकि दर्शक उन्हें जज नहीं करेंगे क्योंकि वह युवा है. दिलीप ने उन्हें ट्रोल्स के बजाय प्यार पर ध्यान देने के लिए भी कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










