Disha Patani संग ब्रेकअप के बाद इस हसीना को डेट कर रहे हैं टाइगर श्रॉफ, एक साथ फिल्म में कर चुके हैं काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2022 11:02 AM
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया है. अब खबरे है कि एक्टर आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं. इससे पहले दोनों एक म्यूजिक वीडियो कैसेनोवा में एक साथ नजर आए थे.
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर लंच डेट और मूवी पर स्पॉट किए जाते हैं. पिछले दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही थी. जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए थे. अब एक्टर के लव लाइफ से जुड़ी कुछ अपडेट सामने आई है. खबर है कि जैकी और आयशा श्रॉफ के बेटे टाइगर कैसानोवा गर्ल आकांक्षा शर्मा (Akanksha Sharma) को डेट कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने म्यूजिक वीडियो ‘आई एम अ डिस्को डांसर 2.0’ में एक साथ काम किया था.
ईटाइम्स के अनुसार, टाइगर श्रॉफ ने आकांक्षा को डेट करने से इनकार किया. उन्होंने कहा, कि ये बिल्कुल भी सच नहीं है. आकांक्षा शर्मा के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस एक मॉडल हैं और उन्होंने महेश बाबू, कार्थी और वरुण धवन सहित लोकप्रिय सितारों के साथ कई विज्ञापन में एक साथ काम किया. आकांक्षा ने साल 2020 में साउथ फिल्म त्रिविक्रम से डेब्यू किया था.
Also Read: टाइगर श्रॉफ संग नहीं टूटा दिशा पाटनी का रिश्ता! एक्टर ने इस पोस्ट से दिया हिंट, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद टाइगर और दिशा अलग हो गए. ऐसी खबरें थीं कि अब दोनों अलग हो गए क्योंकि दिशा शादी करना चाहती थी, लेकिन टाइगर अभी शादी के लिए तैयार नहीं थे. टाइगर के पिता जैकी ने कहा कि टाइगर की जल्द शादी करने की कोई योजना नहीं है. यह तब था जब खबरें थीं कि टाइगर और दिशा जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ गणपथ, स्क्रू ढीला, और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में कर रहे है. वहीं, दिशा पाटनी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘योद्धा’ में काम कर रहे है. एक्ट्रेस के पास ‘केटीना’ और ‘प्रोजेक्ट के’ भी है. इसमें दीपिका पादुकोण और प्रभास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










