The Traitors OTT Release: करण जौहर की सीक्रेट गेम शो इस ओटीटी पर देगी दस्तक, अभी नोट कर लें डेट

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 May 2025 2:58 PM

विज्ञापन

The Traitors OTT Release

The Traitors OTT Release: रियालिटी शो द ट्रेटर्स से करण जौहर ने एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार है. मोस्ट अवेटेड शो का फाइनली टीजर रिलीज हो गया है. यह दोस्ती और विश्वासघात पर आधारित है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

The Traitors OTT Release: करण जौहर एक नए रियलिटी शो के साथ वापस आ गए हैं, जो अमेरिकी शो The Traitors का हिंदी रीमेक है. आज फिल्म निर्माता ने इसका धांसू टीजर शेयर किया. जिसमें थीम का खुलासा करते हुए कहा कि रियालिटी शो विश्वास, दोस्ती और विश्वासघात पर आधारित है. इसमें अलग-अलग जगहों से 20 पॉपुलर सेलिब्रिटीज शामिल होंगे, जो विश्वास और विश्वासघात की परीक्षा का सामना करेंगे. जो भी स्टार इस टेस्ट को पार करेगा. उसे इस सीजन का विनर बनाया जाएगा. अगर आप भी करण के इस शो को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइये जानते हैं ये कहां स्ट्रीम होगी.

The Traitors को कब और कहां देख सकते हैं दर्शक

करण जौहर का शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है. The Traitor 12 जून को OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है. हर एपिसोड गुरुवार को रात 8 बजे आएगा. शो का टीजर शेयर करते हुए, दिग्गज प्लेटफॉर्म ने लिखा, “दोस्ती के लिए आइए… धोखेबाजी के लिए रुकिए #TheTraitorsOnPrime, 12 जून को आने वाली एक नई रियलिटी सीरीज.”

The Traitors को देखने के लिए फैंस हुए एक्साइटेड

सोशल मीडिया पर फैंस एक रियालिटी शो की अनाउंसमेंट सुनकर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”चलो बढ़िया है, जब तक खतरो के खिलाड़ी और बिग बॉस 19 नहीं आता है, तब तक यही देख लूंगा… नया कॉन्सेप्ट देखना मजेदार होने वाला है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”एल्विश भाई को तो होना ही चाहिए, इस धांसू सीजन के लिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सोशल मीडिया पर केजीएफ आ रहा है… धांसू तूफान आएगा.” करण जौहर द ट्रेटर्स में और अधिक ड्रामा और ग्लैमर लाने के लिए तैयार हैं. इस सीरीज का सह-निर्माण बीबीसी स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस और ऑल3मीडिया इंटरनेशनल की ओर से किया गया है.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, परेश रावल, सुनील शेट्टी के हिस्से में आए रुपये

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola