ePaper

The Kapil Sharma Show की 'भूरी' की इन तसवीरों ने धड़काया फैंस का दिल, बॉडीकॉन ड्रेस में स्टनिंग दिखीं सुमोना

Updated at : 03 May 2021 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show की 'भूरी' की इन तसवीरों ने धड़काया फैंस का दिल, बॉडीकॉन ड्रेस में स्टनिंग दिखीं सुमोना

the kapil sharma show sumona chakravarti aka bhuri photo in bodycon dress actress glamorous look viral on social media fans says this bud : 'द कपिल शर्मा शो' में भूरी का किरदार निभानेवाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti)रीयल लाईफ में काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं. उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show, Sumona Chakravarti latest photo : ‘द कपिल शर्मा शो’ में भूरी का किरदार निभानेवाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti)रीयल लाईफ में काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं. उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट बॉडीकान ड्रेस में नजर आ रही हैं. इन तसवीरों में सुमोना का अंदाज देखने लायक है.उनकी इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

इन तसवीरों को सुमोना चक्रवर्ती के फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया है. सुमोना इन फोटोज में ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं. बालों को उन्होंने बन लुक दिया है. वो कैमरे को देखकर दिलकश पोज देती नजर आ रही हैं. उनकी इस तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, खूबसूरत सा चेहरा, खूबसूरत सी मुस्कुराहट, काश मैं सुन सकता आपकी मुस्कुराहट की आहट.

https://www.instagram.com/p/CGFzY3qBitt/
https://www.instagram.com/p/CFuxk4RBFHo/

हाल ही में सुमोना चक्रवर्ती वेकेशन पर अंडमान निकोबार पहुंची हुई थीं. वहां से उन्होंने कई समंदर किनारे की कई खूबसूरत तसवीरें शेयर की थीं, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. अब एक्ट्रेस की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं जिसमें वो समंदर किनारे स्विमसूट में झूले में झूलती दिखीं थीं.

https://www.instagram.com/p/CN13O6yrPOL/

गौरतलब है कि, कॉमेडियन कपिल शर्मा की ‘भूरी’ यानी सुमोना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं. शो में उनकी और कपिल की जुगलबंदी को फैंस बेहद पसंद करते हैं. सुमोना उन्‍होंने कई फिल्‍मों और टीवी सीरीयल्‍स का हिस्सा रह चुकी हैं. हालांकि फिलहाल एक्ट्रेस कपिल शर्मा शो में भूरी के किरदार में नजर आ रही हैं और अपनी कॉमेडी से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘बबीता जी’ लेटेस्ट तसवीर में दिखीं बेहद ग्लैमरस, एक्ट्रेस की इस अदा पर फैंस फिदा

गौरतलब है कि, सोनी पर प्रसारित होनेवाला कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) फरवरी महीने मे बंद हो गया था. खबरों के अनुसार शो मई महीने में वापसी के लिए तैयार है. शो के फॉरमेट में बदलाव‍ हो सकता है, वहीं कई नए चेहरे भी शो में नजर आ सकते हैं. खास बात ये है कि ये नए चेहरे जनता में से ही हो सकते हैं. फैंस बेसब्री शो का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola