ePaper

Lockdown के बाद The Kapil Sharma Show कैसा आने वाला है, अर्चना ने शेयर कीं कुछ झलकियां, Video

Updated at : 22 Jul 2020 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
Lockdown के बाद The Kapil Sharma Show कैसा आने वाला है, अर्चना ने शेयर कीं कुछ झलकियां, Video

The Kapil Sharma Show video: कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हाल ही में सेट से कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की ए‍क तसवीर सामने आई थी, जिसमें वो मेकअप कराते नजर आ रहे थे. अब अर्चना पूरण सिंह ने सेट से वीडियोज शेयर किए हैं. वीडियो में सुमोना, भारती सिंह दिख रहे है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show video: कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हाल ही में सेट से कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की ए‍क तसवीर सामने आई थी, जिसमें वो मेकअप कराते नजर आ रहे थे. अब अर्चना पूरण सिंह ने सेट से वीडियोज शेयर किए हैं. वीडियो में सुमोना, भारती सिंह दिख रहे है.

अर्चना पूरण सिंह ने कपिल शर्मा शो के सेट से एक BTS वीडियो शेयर किया हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- वापस आकर बहुत खुशी हुई. वीडियो में कपिल जहां शूट करने में बिजी है, तो वहीं सुमोना, भारती, राजीव अपने-अपने कामों में लगे हुए है. वीडियो में अर्चना सुमोना से पूछती है कि उन्हें वापस आकर कैसा लग रहा. जिसपर वो कहती है कि वो वापस आकर बहुत खुश है. वहीं, भारती कहती है शूटिंग शुरू. अब पैसे आएंगे.

https://www.instagram.com/p/CC2yx0_Jthf/

इस बीटीएस वीडियो में शूटिंग के दौरान सेट पर कोरोना वायरस के प्रति हर तरह की सावधानी का ध्यान रखा जा रहा है. साथ ही शो की शूटिंग बिना किसी ऑडिएंस के हो रही है. इससे पहले भी अर्चना पूरण सिंह ने सेट से वीडियोज शेयर किए थे. अर्चना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, बैक टू सेट. इस सेट को हमने 4 महीने पहले छोड़ा था. हमने नहीं पता था कि यह छोटा ब्रेक कितना बड़ा होने वाला है. अब हम वापस आ गए हैं. सबका उत्साह और ऊर्जा का लेवल हाई है.

https://www.instagram.com/p/CC0iWJypcQX/

बता दें कि ‘द कपिल शर्मा’ की शूटिंग शुरू हो गई है. अब ये शो जल्दी ही नए एपिसोड्स के साथ टीवी स्क्रीन पर लौटने वाला है. हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें कपिल शर्मा और भारती सिंह मस्ती करते दिखे थे. वायरल वीडियो में कपिल बताते दिखे थे कि शूटिंग के दौरान बैक स्टेज वो कैसे मस्ती करते हैं.

Also Read: The Kapil Sharma Show: शूटिंग शुरू होते ही कपिल शर्मा ने भारती सिंह के साथ यूं की मस्ती, Video देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

बताया जा रहा है कि शो में सबसे पहले लॉकडाउन में रियल हीरो बनकर सामने आए एक्टर सोनू सूद पहले मेहमान बनकर आएंगे. नये एपिसोड्स की स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि द कपिल शर्मा शो में लाइव ऑडियंस नजर नहीं आएंगे. अब सेलेब्स और दर्शकों के बीच सवाल-जवाब का दौर खत्म हो जाएगा. इसके बजाए एक नया सेगमेंट लाया जाएगा, जो बताया जा रहा है कि बहुत ही दिलचस्प होगा.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola