The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा को इस एक्ट्रेस ने लगाई डांट! यूजर्स बोले- एपिसोड का है इंतजार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में कपिल मौसमी चटर्जी से पूछते है, रोमांटिक सीन्स के दौरान कौन ज्यादा शर्माता है. इसपर मौसमी फटाक से जवाब देती है, जिसको आता नहीं है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: टीवी पर सबसे पसंदीदा कॉमेडी चैट शो द कपिल शर्मा है. कपिल, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. इस सीजन कृष्णा की वापसी हो चुकी है और इस बात से उनके फैंस काफी खुश है. अपकमिंग एपिसोड में दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी और रीना रॉय शो में चार-चांद लगाने वाली है. ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.

विज्ञापन

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में कपिल मौसमी चटर्जी से पूछते है, रोमांटिक सीन्स के दौरान कौन ज्यादा शर्माता है. इसपर मौसमी फटाक से जवाब देती है, जिसको आता नहीं है. इसके बाद कॉमेडी किंग उनसे पूछते है कि, सेट पर कौन फर्ल्ट ज्यादा करता है. इसके जवाब में एक्ट्रेस खुद का नाम लेती है. ये सुनकर सारे लोग खूब हंसने लगते है.

मौसमी चटर्जी ने ली कपिल शर्मा की चुटकी

मौसमी चटर्जी ने कपिल शर्मा के शो पर देर से आने पर उनकी चुटकी ली. जब कपिल ने कहा कि उन्हें उनकी बातें सुनने में मजा आ रहा है तो उन्होंने कहा, ”आपको फुर्सत मिल रही है ना बहुत. एक तो पहले आए देर और मैंने पूछा वो कहां है तो बोल रहे हैं कि वो पढ़ रहे हैं. मैंने कहा आर्टिस्ट तो हम लोग हैं, वो क्या पढ़ रहे हैं.” एक्ट्रेस को ऐसे प्यार से कपिल को डांटते देख लोग हंसने लगे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट हो जाएंगे जुदा, आखिरी एपिसोड के लिए मेकर्स ने बनाया ये खास प्लान
यूजर्स के कमेंट

वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वाह, इस एपिसोड को केवल रीना रॉय के लिए देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. मौसमी भी बहुत प्यारी हैं. एक यूजर ने लिखा, मौसमी मैम और उनकी एनर्जी देखकर मैं एक भी शब्द नहीं बोल पा रहा हूं. एक यूजर ने लिखा, मौसमी जी ने कपिल की बोलती बंद कर दी. एक यूजर ने लिखा, इस एपिसोड का इंतजार है.

आखिरी एपिसोड कब आएगा?

‘द कपिल शर्मा शो’ का चौथा सीजन पिछले साल शुरू हुआ था और इस साल अब ऑफ एयर होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो का आखिरी एपिसोड 2 या 9 जुलाई को टेलीकास्ट होगा. कहा जा रहा है कि शो के आखिरी वीकेंड में गदर 2 की स्टारकास्ट सनी देओल, अमीषा पटेल आने वाले है. उसके बाद द नाइट मैनेजर की स्टारकास्ट इसमें आएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, शो को इंडियाज गॉट टैलेंट रिप्लेस करने वाला है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola