ePaper

Kapil Sharma Show: 'गुड़िया लॉन्ड्री वाली' की हुई शो में एंट्री, जानें कपिल शो में कौन निभा रहा ये किरदार

Updated at : 03 Sep 2022 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
Kapil Sharma Show: 'गुड़िया लॉन्ड्री वाली' की हुई शो में एंट्री, जानें कपिल शो में कौन निभा रहा ये किरदार

कीकू शारदा ने कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. कीकू इस बार नये किरदार से दर्शकों को हंसाते दिखेंगे. इसमें वो 'गुड़िया लॉन्ड्री वाली' का किरदार करेंगे. बता दें कि 10 सितंबर से टीवी पर टेलीकास्ट होगा.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show Promo: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जल्द ही अपने कॉमेडी शो (The Kapil Sharma Show) से दर्शकों के बीच आ रहे है. फैंस शो को काफी मिस कर रहे थे. अब उनका इंतजार खत्म हुआ और ये 10 सितंबर से टीवी पर टेलीकास्ट होगा. इसबार शो में नये किरदार नये रंग में दिखेंगे. सुमोना चक्रवर्ती, कपिल की पत्नी बिंदु के रोल में दिखेंगी तो कीकू शारदा ‘गुड़िया लॉन्ड्री वाली’ के किरदार में नजर आएंगे.

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो

कीकू शारदा ने कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें कीकू अपने किरदार ‘गुड़िया लॉन्ड्री वाली’ को शो में इंट्रोड्यूस कराते दिखे. जैसे ही वो शो में आते है, दर्शक खुशी से ताली बजाने लगते है. कीकू, कपिल से कहते है, हाय, नमस्ते, हम है खूबसूरत लड़की. गुड़िया लॉन्ड्री वाली. कपिल और उनके बीच हंसी-मजाक करते है. अर्चना भी उनकी बातों को सुनकर हंसने लगती है.

https://www.instagram.com/p/CiAtHPjJ4d_/
सृष्टि रोड़े शो में 

इससे पहले कपिल शर्मा शो का एक और प्रोमो सामने आया था. इसमें कप्पू शर्मा, सृष्टि रोड़े के साथ फ्लर्ट करते दिखे थे. शो सृष्टि, कपिल की गर्लफ्रेंड का रोल निभाते दिखेंगी. बता दें कि सृष्टि कई सीरियल्स में काम कर चुकी है. वो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है. सृष्टि काफी ग्लैमरस है और इंस्टाग्राम पर उनके काफी फॉलोअर्स है.

https://www.instagram.com/p/Ch9EBoNo_H4/
जानें कौन होगा कपिल शो में

कपिल शर्मा शो में सुमोना चक्रवर्ती, कपिल की पत्नी बिंदु का रोल निभाएंगी. गोली कप्पू का साला, सुन्दरदास कप्पू के ससुर जी, रूपमति कप्पू की सास, सृष्टि रोड़े, गजल के रोल में दिखेंगे. इस बार शो में कृष्णा अभिषेक नहीं दिखेंगे. उन्होंने शो में कई किरदार निभाए थे, जिनमें धर्मेंद्र, जैकी दादा और सपना शामिल है.

Also Read: The Kapil Sharma Show: कपिल शो में कृष्णा अभिषेक की होगी वापसी? Krushna बोले- मेरा भी शो है…
कृष्णा अभिषेक शो में दिखेंगे?

कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में कहा था, हम आज रात को ऑस्ट्रेलिया जा रहे है. कपिल और मेरे बारे में पता नहीं क्या अफवाहें हैं कि ऐसा हो गया..वैसा हो गया. हमारे बीच कोई इश्यू नहीं है. मैं उससे प्यार करता हूं, वह मुझसे प्यार करता है. यह मेरा शो भी है और मेरी फ़िर वापसी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola