Chandan Prabhakar की पत्नी को देखा है आपने, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस पीछे, यकीन नहीं होता तो देखें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन
Chandan Prabhakar की पत्नी को देखा है आपने, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस पीछे, यकीन नहीं होता तो देखें PHOTOS

टीवी के पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाला को आप जानते ही हैं. हालांकि उनकी पत्नी को बहुत कम लोगों ने देखा होगा या उनके बारे में जानते होंगे. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि चंदन प्रभाकर की रियल लाइफ बीबी खूसबूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को फेल करती है.

विज्ञापन

टीवी के पॉपुलर शो द कपिश शर्मा शो को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शो के हर कलाकार को घर-घर जाना जाता है. इस शो में सभी किरदार इतने जोक्स क्रैक करते हैं कि दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. कपिल शर्मा का बचपन का दोस्त चंदन प्रभाकर जो शो में चंदू चायवाला की भूमिका निभाता है, उन्हें अक्सर एक्टर्स की मिमिक्री करते देखा जाता है. कभी-कभी वो सुमोना के साथ फ्लर्ट भी करता है. हालांकि सुमोना उसे बिल्कुल भी बाव नहीं देती है. हालांकि रियल लाइफ में चंदन शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी काफी खूसबूरत है.

चंदन प्रभाकर की पत्नी है काफी खूबसूरत

चंदन प्रभाकर की पत्नी के बारे में बात करें तो उनका नाम नंदिनी है. उनकी खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां फेल हो जाती है. हालांकि नंदिनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी के रिसेप्शन में उन्हें पहली बार चंदन और उनकी बेटी अद्विका के साथ देखा गया था. चंदन प्रभाकर उर्फ ​​’चंदू’ खाली समय में अपनी पत्नी नंदिनी और बेटी अद्विका के साथ समय बिताना पसंद करते हैं. चंदन प्रभाकर और नंदिनी खन्ना ने 27 अप्रैल 2015 को शादी की थी. वहीं साल 2017 में दोनों एक बेटी के मम्मी-पापा बने थे.

बचपन के दोस्त हैं चंदन और उनकी पत्नी

बहुत कम लोग जानते होंगे कि नंदिनी खन्ना और चंदन बचपन के दोस्त हैं. कॉमेडियन और स्क्रिप्ट राइटर ने हमेशा माना है कि उनकी पत्नी उनका लकी चार्म है. चंदन प्रभाकर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर पत्नी और बेटी के साथ तसवीरें शेयर करते रहते हैं. गौरतलब है कि, चंदन प्रभाकर गाड़ियों के शौकीन हैं. उनके पास खुद की BMW 3 Series 320D कार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंदन प्रभाकर ए‍क एपिसोड के 5 से 7 लाख रुपए लेते हैं. खबरों की मानें तो पंजाब में उनकी प्रॉपर्टी हैं और मुंबई में अपना घर भी है.

Also Read: Honey Singh Breakup: हनी सिंह और टीना थडानी का हुआ ब्रेकअप, एक दूसरे संग डिलीट किए सभी फोटोज, जानें कारण

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola