Honey Singh Breakup: हनी सिंह और टीना थडानी का हुआ ब्रेकअप, एक दूसरे संग डिलीट किए सभी फोटोज, जानें कारण
Honey Singh-Tina Thadani Breakup: सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह और अभिनेता-मॉडल टीना थडानी कथित तौर पर एक साल तक डेटिंग करने के बाद अब अलग हो गए हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें भी डिलीट कर दीं.
Honey Singh-Tina Thadani Breakup: यो यो हनी सिंह के गानों की पूरी दुनिया दीवानी है. सिंगर ने कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं, जिसे आज भी फैंस लुप पर सुनना पसंद करते हैं. अब खबर आई हनी सिंह का टीना संग ब्रेकअप हो गया है. कपल ने कथित तौर पर एक साल तक डेट करने के बाद अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया और एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें भी डिलीट कर दीं.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो उनके सूत्र ने बताया ” दोनों जीवन में अलग-अलग चीजें चाहते थे, जबकि वे वर्तमान में ब्रेकअप से निकलने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों को ठीक होने के लिए समय चाहिए. टीना का दिल टूट गया है, वर्तमान में वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही है. हनी, ब्रेकअप के बारे में बात करने से शर्माती नहीं हैं. उन्होंने इसकी जानकारी सभी को दे दी है.” हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने ब्रेकअप की ओर इशारा किया. अपने एल्बम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”अब भी जब मैंने नई शुरुआत की थी, उस समय मैं प्यार में था. और मैंने एक पूरा एल्बम बनाया – रोमांटिक-नृत्य-रोमांस एल्बम लेकिन दुर्भाग्य से, यह जारी नहीं रहा”.
हनी सिंह और टीना थडानी ने अप्रैल 2022 में डेटिंग शुरू की थी. हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा. हालांकि 6 दिसंबर, 2022 को, हनी सिंह को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में टीना थडानी के साथ हाथ पकड़े हुए देखा गया था. इवेंट के लिए हनी और टीना ब्लैक आउटफिट में ट्विन हुए. जहां हनी एक काले रंग के टक्सीडो और नीचे सफेद रंग की शर्ट में डैपर लग रहे थे, वहीं टीना ने थाई हाई स्लिट ड्रेस में अपना स्टाइल दिखाया. बता दें कि पिछले साल सितंबर में सिंह का अपनी पूर्व पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हो गया था. दोनों साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए