The Great Indian Kapil Show का आखिरी एपिसोड आएगा इस दिन, नेटफ्लिक्स ने किया सीजन 2 का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show-news

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 जल्द ही आने वाला है. इस बारे में नेटफ्लिक्स ने फैंस को बताया. बता दें कि ये सीजन का आखिरी एपिसोड इसी महीने टेलीकास्ट होगा.

विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show Season 2: कपिल शर्मा का नया शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है. शो 30 मार्च को शुरू हुआ था और उसके बाद इसमें कई बड़े स्टार्स ने शिरकत किया. सबसे पहले रणबीर कपूर, नीतू कपूर गेस्ट बनकर आए और उसके बाद अबतक शो में आमिर खान, बादशाह, अनिल कपूर, सानिया मिर्जा, फराह खान, सनी देओल, बॉबी देओल, दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली, परिणीति चोपड़ा सहित कई सितारों ने शो की शोभा बढ़ाई. अब फैंस के लिए गुड न्यूज है.


जल्द आएगा द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 रिन्यू हो गया है. नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स पर कपिल शो के सीजन 1 के हाइलाइट्स का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में कपिल फिनाले एपिसोड के साथ शो खत्म होने को लेकर दर्शकों को बताते हैं. उसके बाद सीजन 2 की घोषणा होती है. वीडियो शेयर कर नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दो-बार, क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में! और नए सीजन का इंतजार करते हुए सीजन 1 का भरपूर मजा लीजिए!

The Great Indian Kapil Show: क्या कपिल शो के अगले सीजन में नहीं आएंगी अर्चना पूरन सिंह, बोलीं- मेरी कुर्सी खतरे…

The Great Indian Kapil Show: इस हॉलीवुड सिंगर ने शाहरुख खान संग मुलाकात को लेकर खोले राज, कहा- उन्होंने मुझे कुछ…

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’


किस दिन है शो का फिनाले
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 1 को लेकर खबरें आई थी कि कम व्यूवरशिप के कारण शो को बीच में ही खत्म कर दिया जा रहा है. हालांकि इन रिपोर्ट्स पर शो के कास्ट ने रिएक्शन दिया था. उनका कहना था कि नेटफ्लिक्स के साथ सीजन वन का उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है. वहीं, फिनाले एपिसोड 22 जून को है. इस सीजन अबतक टोटल 12 एपिसोड टेलीकास्ट हुए. फिनाले एपिसोड में कार्तिक आर्यन आने वाले हैं और ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. गौरतलब है कि शो में कपिल के अलावा सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह नजर आती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola