The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने आमिर खान से तीसरी शादी को लेकर पूछा सवाल, जानिए एक्टर ने क्या दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show

द ग्रेट इंडियन कपिल शो हर शनिवार को रात आठ बजे नेटफ्लिक्स पर आता है. शो में इस हफ्ते आमिर खान आने वाले हैं. शो में कपिल की टीम उनके साथ मस्ती करते है.

विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर से साथ है. कपिल का नया शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सुर्खियों में है. शो में अबतक कई बड़े स्टार्स आ चुके हैं, जिन्होंने शो में जान डाल दी. पिछले एपिसोड में विक्की कौशल और सनी कौशल आए थे, जहां उन्होंने कपिल की पूरी टीम के साथ खूब मस्ती की. अब लेटेस्ट एपिसोड में आमिर खान आने वाले हैं. नया प्रोमो सामने आया है. इसमें कॉमेडियन एक्टर से तीसरी शादी को लेकर सवाल पूछते दिखे.

विज्ञापन


द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे आमिर खान
शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान आने वाले हैं. नेटफ्लिक्स ने प्रोमो शेयर किया है. इसमें आमिर अपने बच्चों की शिकायत करते है और कहते हैं कि उनके बच्चे उनकी बात बिल्कुल नहीं सुनते. जिसके बाद आमिर ने रिवील किया कि शो में वो क्या पहनकर आएंगे, इसे लेकर खूब चर्चा चल रही थी. जिसके बाद अर्चना पूरन सिंह कहते है, अच्छा खासा तो पहना है यार. इसपर आमिर कहते हैं, वो शॉटर्स पहनकर आने वाले थे, लेकिन बच्चों ने जींस बोला.


कपिल शर्मा ने आमिर खान से पूछा- आपको सेटल हो जाना चाहिए
कपिल शर्मा, आमिर खान से पूछते हैं, आपको नहीं लगता कि आपको सेटल हो जाना चाहिए. ये सुनकर आमिर सहित सारे लोग हंसने लगते है. हालांकि एक्टर का जवाब सुनने के लिए आपको एपिसोड के टेलीकास्ट का इंतजार करना होगा. बता दें कि आमिर का किरण राव का तलाक हो चुका है और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आजाद है. वहीं, द ग्रेट इंडियन कपिल शो हर शनिवार को रात आठ बजे नेटफ्लिक्स पर आता है. ये मजेदार एपिसोड आपको जरूर देखना चाहिए.

The Great Indian Kapil Show: अवॉर्ड शोज में क्यों नहीं जाते हैं आमिर खान, बोले- समय बहुत कीमती है और…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola