The Buckingham Murders: हंसल मेहता की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म से Kareena Kapoor का डिटेक्टिव अवतार में टीजर आउट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Aug 2024 2:51 PM

विज्ञापन

The Buckingham Murders: करीना कपूर की अपकमिंग सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'द बकिंघम मडर्स' का टीजर आउट हो गया है. फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

विज्ञापन

The Buckingham Murders: करीना कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द बकिंघम मडर्स’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है. टीजर को देख मालूम पड़ता है कि करीना कपूर फिल्म में एक डिटेक्टिव का किरदार निभा रही हैं, जो बहुत सारे रहस्यों से पर्दा फाश करने के लिए 13 सितंबर को आ रही हैं.

The Buckingham Murders Teaser

पहली बार डिटेक्टिव अवतार में दिखेंगी करीना

करीना कपूर की इस फिल्म का प्रीमियम पिछले साल जिओ मामी फेस्टिवल में हुआ था, जिसके बाद फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. बता दे कि करीना कपूर के एक्टिंग करियर की यह पहली फिल्म है, जिसमें वह एक डिटेक्टिव का किरदार निभाते नजर आएंगी.

Also Read: OTT Adda: नेटफ्लिस की ये टॉप 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, आपके दिमाग को झकझोर कर रख देंगी

Also Read: Stree 2 में राजकुमार राव ने खूब हंसाया, तो OTT पर एक्टर की इन कॉमेडी फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस

द बंकिंघम माडर्स में क्या है?

करीना कपूर की इस अपकमिंग फिल्म के टीजर में करीना कपूर अपने बेटे को खो देती हैं और फिर वह डिटेक्टिव बन जाती हैं. इसके लिए वह अपने होमटाउन से भागकर दूसरे शहर चले जाती हैं और उस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने में जुट जाती हैं.

करीना कपूर ने अपने किरदार पर बात की

करीना कपूर ने साल 2023 में नेटफ्लिक्स के द एक्टर्स राउंडटेबल 2023 पर एक चर्चा के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में अपने केदार के बारे में बात करते हुए बताया कि वह फिल्म में एक दुखी मन का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि मुझे वह भूमिका निभाना बहुत पसंद आया क्योंकि यह पहली बार है जब मैं एक जासूस की भूमिका निभा रही हूं, और मैं एक बहुत बड़ी क्राइम ड्रामा फैन हूं. यह मेरे लिए करियर को परिभाषित करने वाली भूमिका है और मेरे सबसे अच्छे किरदारों में से एक है.”

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola