Teri Meri Doriyaann: सीरियल में आएगा लीप, ऐसी होगी आगे की कहानी! अंगद-साहिबा की बदल जाएगी जिंदगी
Teri Meri Doriyaan
Teri Meri Doriyaann: सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां‘ के आने वाले एपिसोड में दर्शक बहुत कुछ नया देखने वाले हैं. शो की कहानी बदलने वाली है और इसमें लीप आने वाला है.
Teri Meri Doriyaann: स्टार प्लस का सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां‘ को दर्शकों से प्यार मिल रहा है. सीरियल की कहानी में नया टर्न आ गया है. वीर और सीरत की सच्चाई सामने आ गई है. वीर को घरवालों ने सुधार गृह भेज दिया है और सीरत को घर से निकाल दिया है. सीरत को उसकी मां संतोष भी कॉल कर बुरा-भला कहती है. दूसरी तरफ सिमरन को उसके बोर्डिंग स्कूल तक छोड़ने के लिए साहिबा और अंगद जाते हैं. इस बीच सुनने में आ रहा है कि शो लीप लेने वाला है.
सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां‘ में आएगा लीप
हाल ही में ‘तेरी मेरी डोरियां‘ को जतिन अरोड़ा और प्राची हाड़ा ने अलविदा कह दिया है. जतिन शो में वीर और प्राची कीरत का किरदार निभाती थी. दोनों के शो छोड़ने से फैंस काफी दुखी है. वहीं, सेट से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया फोरम से बात करते हुए एक लेटेस्ट अपडेट दिया है. उसने बताया कि शो एक लीप लेने के लिए तैयार है, जिसकी कहानी अंगद और साहिबा पर क्रेंदित होगी. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसपर कुछ नहीं कहा है.
जतिन अरोड़ा और प्राची ने शो को कहा अलविदा
सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां‘ में कीरत का किरदार निभाने वाली प्राची हाड़ा भी शो को अलविदा कह रही है. टीम इंडिया फोरम ने इस खबर की पुष्टि के लिए प्राची से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वो शो को छोड़ रही है. इस बारे में जानकर फैंस यकीनन दुखी होंगे. कीरत के रोल ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई थी. इस किरदार की वजह से उन्हें घर-घर में लोग पहचानने लगे थे. जतिन अरोड़ा भी शो को अलविदा कह चुके हैं.
तेरी मेरी डोरियां में साहिबा और अंगद फंसे नये मुसीबत में
तेरी मेरी डोरियां जैसे ही भूस्खलन के कारण लगे ट्रैफिक जाम के कारण कार रुकती है, ड्राइवर अंगद और साहिबा को आगे की स्थिति के बारे में सचेत करता है. वो उनसे कहता है कि उन्हें रुकने के लिए घर खोज लेना चाहिए. इस बीच, एक रहस्यमयी आकृति अंगद और साहिबा पर नजर रखती है. अंगद ने अपने फोन के जीपीएस में होटल का पता डाला और जिसके बाद वो रास्ता भटक गए. साहिबा, अंगद पर थोड़ा गुस्सा करती है कि जीपीएस पर भरोसा करने की वजह से वो रास्ता भटक गए. जिसके बाद चलते-चलते उन्हें एक घर मिलता है और वहां पर अंगद उसे रुकने के लिए मना लेता है. साहिबा पूरी भींगी होती है और अंगद उसे अपने कपड़े पहनने के लिए देता है.
वीर की सच्चाई आई सामने
साहिबा, वीर से पूछती है कि वो तो उसे अपनी बहन मानता था, लेकिन ऐसा क्या हुआ जिसके बाद वो उसे मारना चाहता है. वीर गुस्सा हो जाता है और कहता है कि साहिबा की वजह से उसकी शादी कीरत से नहीं हुई. सारे दोस्त उसका मजाक उड़ाते है और सोशल मीडिया पर उसके प्रशंसक उसे जिल्टेड रॉकस्टार कहकर उसका मजाक उड़ाते हैं. ये सुनकर सारे घरवाले शौक्ड हो जाते है कि वीर इतना कैसे बदल गया. अंगद जसलीन से कहता है कि वह साहिबा को अपने कमरे में ले जाने के लिए कहता है, ताकि वो आराम कर पाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










