Teri Meri Doriyaann 10 April: सीरत पर जमकर बरसेगी उसकी मां संतोष, साहिबा के सामने खुलेगा गैरी का सच!

Updated:
विज्ञापन
Teri Meri Doriyaann 10 April: सीरत पर जमकर बरसेगी उसकी मां संतोष, साहिबा के सामने खुलेगा गैरी का सच!

Teri Meri Doriyaann 10 April episode: सीरियल तेरी मेरी डोरियां के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सीरत अपने घर वापस आ जाती है. वो साहिबा को खूब बुरा-भला कहती है. साहिबा, सीरत के आरोपों के बदले में उसे थप्पड़ मारती है.

विज्ञापन

Teri Meri Doriyaann 10 April: सीरियल तेरी मेरी डोरियां इन दिनों दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. शो दिलचस्प मोड पर आ गया है. अंगद, साहिबा के साथ उसके घर आता है. उसके दिमाग में ये बात है कि वहां पर सीरत जरूर आएगी और वो उसे रंगे हाथों पकड़ लेगा. लेकिन अंगद की मां उसे साहिबा के घर से ले जाती है. दूसरी तरफ सीरत अपनी खुशियों की बर्बादी के लिए साहिबा को जिम्मेदार ठहराती है.

सीरियल तेरी मेरी डोरियां का आज का एपिसोड

सीरियल तेरी मेरी डोरियां के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सीरत अपने घर वापस आ जाती है. वो साहिबा को खूब बुरा-भला कहती है. साहिबा, सीरत के आरोपों के बदले में उसे थप्पड़ मारती है. तभी वहां अजित और संतोष आ जाते है. सीरत अपनी मां से साहिबा की शिकायत करते हुए कहती है कि उसने उसे थप्पड़ मारा. संतोष उसकी बातों पर काफी ज्यादा गुस्सा हो जाती है और उसे ही दोबारा थप्पड़ मारती है.

संतोष कहेगी ये बात

साहिबा सीरत से कहती है कि किसी के साथ भाग जाने के बाद उनके परिवार वालों को कितना दुख औऱ परेशानी हुई. साहिबा बार-बार उससे पूछती है कि वो किसके साथ भागी थी, लेकिन वो नहीं बताती. सीरत अपने कमरे में जाने की कोशिश करती है, लेकिन संतोष उसे घर से निकाल देती है. संतोष कहती है कि वह शर्मिंदा है क्योंकि उसने उस जैसी संतान को जन्म दिया.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: अध्ययन सुमन, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ ये सेलेब्स दिखाएंगे स्टंट, ये रही पूरी लिस्ट!
सीरत लगाएगी साहिबा पर आरोप

सीरत, साहिबा पर आरोप लगाती है कि उसने उसके खिलाफ सबको भड़काया है. संतोष कहती है कि सीरत ने उनके परिवार का ध्यान हमेशा रखा. संतोष का कहना है कि सीरत की वजह से उसने साहिबा और किरत की ठीक से देखभाल भी नहीं की. अजित कहते है कि वो उनके लिए मर चुकी है. सीरत कहती है कि वो कुछ वजहों से पहले घर नहीं आ पाई और साहिबा इसके बारे में उससे पूछती है. साहिबा अपने माता-पिता से सीरत को माफ करने के लिए कहती है. सीरत उन्हें वहां रुकने देने के लिए कहती है. संतोष, साहिबा को बरार हाउस जाकर अंगद की देखभाल करने के लिए कहती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola