TMKOC: इस फोटोशूट में काफी बोल्ड नजर आईं थीं 'माधवी भाभी', आप भी देखें तसवीरें
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2020 2:48 PM
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो लोगों को बहुत पसन्द आता है. शो में गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी और ट्यूशन टीचर आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड है. शो में भले ही वो सिंपल नजर आती है, लेकिन उनके एक फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो लोगों को बहुत पसन्द आता है. शो में गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी और ट्यूशन टीचर आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड है. शो में भले ही वो सिंपल नजर आती है, लेकिन उनके एक फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.
Also Read: TMKOC: असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश हैं ‘माधवी भाभी’, कुछ ऐसी है लाइफस्टाइलसाल 2019 में सोनालिका जोशी ने एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें वो बोल्ड अवतार में दिख रही थी. ये फोटोशूट सोनालिका ने एक निगेटिव किरदार के लिए करवाया था. सोशल मीडिया पर फैंस को सोनालिका का ये लुक काफी पसन्द आया था. इस फोटोशूट में उनका वैंपिश लुक दिखा था. वहीं, सोनालिका का ये फोटोशूट काफी वक्त तक चर्चा में बना रहा.
सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए सोनालिका ने लिखा था, ‘VAMPISH Looks !!! ये सिंपल माधवी से बहुत अलग है. (जो किरदार 11 साल से निभाया जा रहा है) अब मैं कुछ चैलेजिंग करने के लिए तैयार हूं. एक्टर्स हमेशा अलग भूमिका निभाने के लिए भूखे होते हैं…’
तसवीरों में सोनालिका ब्लैक कलर के आउटफिट में दिख रही हैं. माथे पर बड़ी लाल बिंदी, ओपन हेयर, रेड लिपस्टिक और हैवी ज्लैवरी में सोनालिका का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है. फोटोज में सोनालिका एग्रेसिव भी नजर आईं.
बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोनालिका एक मराठी महिला का रोल निभा रहीं हैं और असल जिंदगी में भी माधवी मराठी परिवार से है. तारक मेहता से माधवी 11 साल से जुड़ी हुई हैं. शो में वो सिंपल किरदार में नजर आती हैं और साड़ी पहने दिखती हैं. उनकी सादगी लोगों को बहुत पसंद आती है. सीरियल में वो अचार-पापड़ का बिजनेस भी करती हैं.
शो के कारण माधवी आज घर-घर में जानी जाती है. इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनालिका को तारक मेहता में एक्टिंग करने का हर दिन के हिसाब से 25 हजार रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, अलग- अलग आउटफिट्स में फोटोशूट कराने का शौक रखने वाली सोनालिका गाड़ियों की भी बेहद शौकीन है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










